Rajasthan News: अलवर के भिवाड़ी इलाके में ठंड से बचने के लिए जलाई गई अंगीठी एक परिवार के लिए जानलेवा साबित हुई। नगलिया गांव की मनीष कॉलोनी में एक घर के अंदर दम घुटने से बाप-बेटे और उनके पड़ोसी की मौत हो गई। यह घटना रविवार सुबह सामने आई, जब पड़ोसियों ने घर का दरवाजा खटखटाया और कोई जवाब नहीं मिला।

कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के मुताबिक, बिहार निवासी धनंजय (50) अपने बेटे अंकित (14) और पड़ोसी अभिषेक राय (25) के साथ मनीष कॉलोनी में रहते थे। ठंड से बचने के लिए उन्होंने शनिवार रात कमरे में अंगीठी जलाई और सो गए। कमरे में खिड़कियां और दरवाजे बंद होने के कारण वेंटिलेशन की कमी थी। रात भर अंगीठी से निकलने वाली जहरीली गैस के कारण तीनों बेहोश हो गए और दम घुटने से उनकी मौत हो गई।
पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर देखा शव
रविवार सुबह जब तीनों बाहर नहीं निकले, तो पड़ोसियों को शक हुआ। उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। आखिरकार दरवाजा तोड़ा गया, तो तीनों को मृत पाया गया। पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने क्या बताया?
भिवाड़ी थानाधिकारी देवेंद्र प्रताप शर्मा ने बताया कि धनंजय दिहाड़ी मजदूरी करते थे और उनका बेटा अंकित 10वीं कक्षा का छात्र था। तीनों ने ठंड से बचने के लिए अंगीठी जलाई थी। कमरे में वेंटिलेशन नहीं होने की वजह से रातभर अंगीठी से जहरीली गैस निकलती रही, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
पढ़ें ये खबरें
- गर्मी में इन आटे से बनी रोटियों का सेवन होता है बेहतर, शरीर को रखती गई ठंडा और पाचन में भी आसान
- कौन है MR. गौतम ? जिसकी शिकायत पर विधानसभा में राजेद्रे भारती की सदस्यता रद्द हुई, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद सिंह तोमर ने कहा मिस्टर गौतम…..?
- डूब गई मासूम जिंदगीः घर के बाहर खेल रही थी 2 साल की बच्ची, कुछ देर बाद तालाब में मिली लाश, पूरा मामला जानकर रह जाएंगे हैरान
- Fake CID Raid : ‘स्पेशल 26’ की तरह नकली सीआईडी रेड, कोचिंग और व्यवसायों को बना रहे थे निशाना, 4 महिला समेत 8 आरोपी गिरफ्तार
- अंधे कत्ल का खुलासा, युवती को परेशान करने पर गई युवक की जान, एक महिला और दो नाबालिग के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार…
