Rajasthan News: अलवर के भिवाड़ी इलाके में ठंड से बचने के लिए जलाई गई अंगीठी एक परिवार के लिए जानलेवा साबित हुई। नगलिया गांव की मनीष कॉलोनी में एक घर के अंदर दम घुटने से बाप-बेटे और उनके पड़ोसी की मौत हो गई। यह घटना रविवार सुबह सामने आई, जब पड़ोसियों ने घर का दरवाजा खटखटाया और कोई जवाब नहीं मिला।

कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के मुताबिक, बिहार निवासी धनंजय (50) अपने बेटे अंकित (14) और पड़ोसी अभिषेक राय (25) के साथ मनीष कॉलोनी में रहते थे। ठंड से बचने के लिए उन्होंने शनिवार रात कमरे में अंगीठी जलाई और सो गए। कमरे में खिड़कियां और दरवाजे बंद होने के कारण वेंटिलेशन की कमी थी। रात भर अंगीठी से निकलने वाली जहरीली गैस के कारण तीनों बेहोश हो गए और दम घुटने से उनकी मौत हो गई।
पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर देखा शव
रविवार सुबह जब तीनों बाहर नहीं निकले, तो पड़ोसियों को शक हुआ। उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। आखिरकार दरवाजा तोड़ा गया, तो तीनों को मृत पाया गया। पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने क्या बताया?
भिवाड़ी थानाधिकारी देवेंद्र प्रताप शर्मा ने बताया कि धनंजय दिहाड़ी मजदूरी करते थे और उनका बेटा अंकित 10वीं कक्षा का छात्र था। तीनों ने ठंड से बचने के लिए अंगीठी जलाई थी। कमरे में वेंटिलेशन नहीं होने की वजह से रातभर अंगीठी से जहरीली गैस निकलती रही, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
पढ़ें ये खबरें
- संघ की बैठक खत्म, लेकिन सियासी हलचल तेजः CM डॉ मोहन और बीजेपी संगठन मंत्री की दिग्गजों से अहम मुलाकात
- Gold Price Today : सोना 3,000 रुपए से ज्यादा महंगा, 24 कैरेट का भाव 1.44 लाख रुपए के पार, जानिए इंदौर समेत बड़े शहरों के रेट
- CG News : शराब घोटाले में रामगोपाल और मैनपावर घोटाले में अरुणपति त्रिपाठी को राहत, हाईकोर्ट से मिली जमानत
- मधुबनी गोलीकांड में आरोपी ASI पर कसा शिकंजा, 25 हजार का इनाम, तलाश में नेपाल बॉर्डर तक छापेमारी
- धीरेंद्र शास्त्री विवाद के बीच अनिरुद्धाचार्य बोले- ‘तू टेढ़ा, तेरी टेढ़ी रे नजरिया’, कहा- उनके भावों को समझिए
