CBFC के पूर्व चेयरमैन और प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी (Pahlaj Nihalani) का निधन हो गया है. उनके निधन के शॉकिंग खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. खबर है कि वो लंबे समय से लिवर इश्यूज को लेकर बीमार चल रहे थे. लेकिन आज 4 जून को उन्होंने 76 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है. अचानक से आई उनकी मौत की खबर से हर कोई स्तब्ध है. पहलाज निहलानी (Pahlaj Nihalani) ने आंखें, रंगीला राजा, अंदाज, तलाश जैसी फिल्में प्रोड्यूस की थीं.

विवादित था सेंसर बोर्ड का कार्यकाल
बता दें कि पहलाज निहलानी (Pahlaj Nihalani) साल 2015 और 2017 के बीच सेंसर बोर्ड के चेयरपर्सन रहे थे. उनके चेयरपर्सन रहते हुए कई फिल्मों की सेंसरशिप और फिल्म सर्टिफिकेशन को लेकर विवाद हुआ था. उनके फैसलों ने फिल्म इंडस्ट्री में बहस छेड़ी थी. मूवी उड़ता पंजाब की सेंसरशिप के दौरान मेकर्स और पहलाज निहलानी (Pahlaj Nihalani) के बीच का विवाद खूब हाईलाइट हुआ था.
कंट्रोवर्सी से घिरे रहने की वजह से साल 2017 में पहलाज को सेंसर बोर्ड की अध्यक्षता से हटाकर ऐड-मैन प्रसून जोशी से उन्हें रिप्लेस किया गया था. सेंसर बोर्ड से हटाए जाने के बाद पहलाज निहलानी (Pahlaj Nihalani) साल 2017 में आई इरॉटिक फिल्म जूली 2 के डिस्ट्रीब्यूटर और प्रोड्यूसर थे.
बतौर प्रोड्यूसर, पहलाज निहलानी (Pahlaj Nihalani) ने कई कमर्शियल हिंदी फिल्में बनाई थीं. पहलाज ने साल 1982 में आई फिल्म हथकड़ी से बतौर प्रोड्यूसर अपना करियर शुरू किया था. इसके बाद उन्होंने आंखें, शोला और शबनम, अंदाज, पाप की दुनिया, तलाश, रंगीला राजा जैसी फिल्में इंडस्ट्री को दीं.
बता दें कि पहलाज निहलानी (Pahlaj Nihalani) ने ही गोविंदा (Govinda) और चंकी पांडे (Chunky Panday) को बॉलीवुड में बड़ा ब्रेक देकर उनका करियर बनाया. बतौर प्रोड्यूसर गोविंदा की रंगीला राजा पहलाज की आखिरी फिल्म थी. ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी थी. पहलाज निहलानी (Pahlaj Nihalani) साल 1980 से 2009 तक ‘मोशन पिक्चर्स एंड टीवी प्रोग्राम प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन’ (AMPTPP) के अध्यक्ष भी रहे थे.

