Rajasthan News: अजमेर के किशनगढ़ में पुलिस ने एक बड़े गोरखधंधे का पर्दाफाश किया. जयपुर हाईवे पर बड़गांव स्थित नटो की ढाणी में लंबे समय से चल रहे अवैध कोठे पर पुलिस ने छापा मारा. इस दौरान 10 युवक और 5 युवतियों को हिरासत में लिया. यहां जिस्मफरोशी से लेकर लूटपाट तक होती थी.

थानाधिकारी भीकाराम काला ने बताया कि यहां पर अवैध काम होते थे. दबिश के दौरान अचानक भगदड़ मच गई, और पुलिस को स्थिति संभालने में समय लगा. मौके पर मौजूद युवतियों ने अपनी पहचान बताने से इंकार कर दिया, और आईडी दिखाने से भी मना कर दिया. कड़ाई से पूछताछ पर नाम बताया.
पुलिस ने 15 लोगों को पकड़ा
पुलिस ने बूंदी की नीलम (30) पुत्री रमेश नट, शबनम (25) पुत्री पहलवान नट, सन्तरा (35) पुत्री रोडया कंजर, बीमा बाई (22) पुत्री रोडया कंजर, मकराना के मुकेश (19) पुत्र बावर जी बावरी, राकेश (25) पुत्र विजयपाल बावरी, अशोक (22) पुत्र नेमीचंद नायक, रतन (19) पुत्र औकार लोहार, विजय (21) पुत्र बाबूलाल बावरी, सुनील (18) पुत्र श्रवण बावरी, टोंक की करीना (24) पुत्री ताराचंद कंजर, अजमेर के रवि मेघवंशी (25) पुत्र कन्हैयालाल, परबतसर के नेमाराम (22) पुत्र बीरमाराम बावरी, आजाद नगर मदनगंज के गणेश (18) पुत्र पुष्कर सरगरा और धाबाई पुराना शहर के दामोदर (25) पुत्र कंवरीलाल खटीक को पकड़ा है.
सभी लड़कियों से रेट फिक्स होते थे
सभी के लड़कियों रेट फिक्स होते थे. 500 रुपए से लेकर 1000 रुपए तक में लड़कियां मिलती थीं. यहां के रहने वाले परिवार ने कलंक के डर से परेशान रहते थे. ग्रामीणों ने यह भी बताया कि इस धंधे की वजह से बड़गांव के पास स्थित स्कूल के बच्चों की पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा था, क्योंकि स्कूल महज 200 मीटर की दूरी पर है. दरअसल, ग्रामीण लंबे समय से इस अवैध गतिविधि की शिकायत कर रहे थे, लेकिन कार्रवाई अब जाकर हुई.
पढ़ें ये खबरें
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
