School Bus Accident in Rajasthan: जयपुर के चौमूं में नेशनल हाईवे 52 (NH 52) के भोजलावा कट के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ. बच्चों से भरी एक स्कूल बस निर्माणाधीन पुलिया में जा घुसी, जिसमें 15 बच्चे घायल हो गए और बस में सवार एक शिक्षक की मौत हो गई.

स्थानीय लोगों के मुताबिक, पुलिया से उतरते समय बस के ब्रेक फेल हो गए, जिससे बस अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन पुलिया में घुस गई. बस में 30-35 बच्चे सवार थे. हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के दौरान बच्चों में भगदड़ मच गई. चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और बस में फंसे बच्चों को बाहर निकाला. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य तेज किया घायल बच्चों और अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
सरकार और स्कूल प्रबंधन पर सवाल
घटना के बाद यह भी सामने आया कि स्कूलों में अवकाश होने के बावजूद कई कोचिंग और स्कूल प्रबंधन बच्चों को बुला रहे हैं. पुलिस कोचिंग संचालकों और प्रबंधन से पूछताछ कर रही है.
पढ़ें ये खबरें
- राजधानी में झांकियों को बम से उड़ाने की धमकी, लेटर में लिखा- अगली बार नहीं समझाऊंगा, हिंदू समाज में आक्रोश
- Sonipat Electrocution News: हाईटेंशन लाइन से पाइप टकराने पर हादसा, 2 मजदूरों की मौत
- ‘कैसा किसान कल्याण वर्ष?’, सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा में गरजीं दिग्विजय की पत्नी नम्रता राव; सरकार पर बोला तीखा हमला
- सड़कों पर मिट्टी और निर्माण मलबा, 3 नवंबर को आयोग के सामने पेश होंगे अधिकारी
- Craft University in UP: कारीगरों की बल्ले-बल्ले! हुनर के साथ मिलेगी क्राफ्ट यूनिवर्सिटी की डिग्री, पढ़ें पूरा प्लान

