Rajasthan News: देशभर में ‘पुष्पा 2’ का धूम मच रहा है, और फिल्म ने रिलीज होते ही रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। उदयपुर में तो दर्शकों का जोश देखने लायक था, जहां कई युवा फैंस ‘पुष्पा’ के लुक में फिल्म देखने पहुंचे।

सफेद धोती और शर्ट में सजे युवा दर्शक फिल्म के अभिनेता अल्लू अर्जुन के अंदाज में थिएटर पहुंचे, जिससे माहौल और भी रोमांचक हो गया। यह युवाओं का समूह वल्लभनगर और मावली इलाकों से आया था, और उन्होंने बताया कि वे हमेशा हिट फिल्मों के लिए अभिनेता के गेटअप में आते हैं। इससे पहले ‘ग़दर 2’ के रिलीज के दौरान भी यह समूह ट्रक में बैठकर फिल्म देखने पहुंचा था।
‘पुष्पा 2’ ने तोड़े सारे बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड
फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड कलेक्शन किया है। 350 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही 90 फीसदी खर्च कवर कर लिया। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की जोड़ी दर्शकों को खूब आकर्षित कर रही है। ‘पुष्पा 2’ ने पहले दिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 294 करोड़ रुपए का कारोबार किया, वहीं हिंदी पट्टी में इसने 72 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। भारत में फिल्म ने सभी भाषाओं में 174.9 करोड़ रुपए के साथ शुरुआत की, और दूसरे दिन 90.10 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया।
पढ़ें ये खबरें
- रायगढ़ नगर निगम की वेबसाइट हैक! खुलते ही दिखा पाकिस्तान का सिंबल, जांच में जुटी पुलिस
- कलेक्टर के सामने महिला ने खोली जिला अस्पताल की पोल, बोली- रात में बिना बताए आइए, तब पता चलेगी हकीकत
- महिला कांग्रेस की बैठक: सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष और महिलाओं के अधिकारों पर हुई चर्चा, आगामी कार्यक्रमों पर बनी रणनीति
- अनोखी शादी: मायके से खुद बरात लेकर निकली दुल्हन, शुभ मुहूर्त के चक्कर में लहंगे में ही सड़क पर लगा दी दौड़
- पानी की बूंद-बूंद को तरसे लोग: गुड़गांव के 40% हिस्से में बिजली सप्लाई ठप, पुलिस ने खुलवाया जाम

