Rajasthan News: मुहाना मोड़ पर टूटी पुलिया के पास रात में सो रहे लोहार परिवार पर लोहे के ढाई किलो के हथौड़े से सिर पर जानलेवा हमला कर कान-नाक-गले के जेवर लूटने की वारदात का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने घुमंतू जाति के खानाबदोश मक्कू उर्फ फौजी (32) को गिरफ्तार किया है।

आरोपी छैमार गैंग का सक्रिय सदस्य है और पूर्व में मध्यप्रदेश में ऐसी ही वारदात में ग्वालियर जेल में बंद रह चुका है। आरोपी ने 4 फरवरी की रात करीब 2 बजे सोहनलाल लोहार और उसका परिवार लोहे की दुकान खोलकर सो रहा था। तभी ढाई किलो के हथौड़े से सोहनलाल, उनकी पत्नी और बेटी के सिर पर कई वार किए। इसके बाद मां-बेटी के कान, नाक और गले से सोने के लोंग, बाली व अन्य जेवर लेकर भाग गया। तीनों घायलों को गंभीर हालत में एसएमएस अस्पताल पहुंचाया गया। पति-पत्नी का उपचार जारी है, जबकि बेटी को छुट्टी मिल चुकी है।
डीसीपी साउथ राजर्षि राज वर्मा ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीमें गठित की गई। एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, जहां खून से सने बिस्तर और हथौड़ा बरामद हुआ। टीम ने रेलवे लाइन के नजदीक सूनसान इलाकों, झुग्गी-झोपड़ी और डेरों में तलाश की। इस दौरान सीएसटी टीम के इंचार्ज सुनील कुमार नगरवाल व हैड कांस्टेबल नरेन्द्र की टीम को आरोपी के बारे में पता चला। टीम ने सवाई माधोपुर पुलिया के पास मक्कू उर्फ फौजी को दबोच लिया।
कार्रवाई के दौरान आरोपी ने भागने का प्रयास किया, जिसमें वह चोटिल हो गया। रात 1 से 3 बजे के बीच हमला करती हैं गैंग छैमार गैंग के सदस्य डेरे-तंबू में सूनसान जगहों पर रहते हैं। ये शिकार चिह्नित करने के बाद रात 1 से 3 बजे के बीच डंडे या लोहे की भारी वस्तु से अचानक हमला करते हैं। गैंग मोबाइल नहीं रखती, नाम बदलकर रहती है। वारदात के बाद सामान समेटकर फरार हो जाती है। मक्कू शिवपुरी (एमपी) पहले ऐसी वारदात में जेल जा चुका था। जमानत के बाद सांगानेर रेलवे स्टेशन के पास डेरे में रहकर जयपुर में सक्रिय हुआ।
पढ़ें ये खबरें
- Murmura Tikki Recipe: आलू और मुरमुरे से बनाएं चटपटी टिक्की, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन
- छत्तीसगढ़ के दो कलाकारों को मिला उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार, CM साय ने दी बधाई, कहा- प्रदेश के लिए गौरव का क्षण
- कानपुर होमगार्ड भर्ती घोटाला: मेडिकल में 50 हजार मांगने वाले दो डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार, जानें मामला
- भोपाल में 26 प्रतिशत बढ़े महिलाओं के खिलाफ अपराध: अपहरण के मामलों में 50% का उछाल, पुलिस व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
- मिशन 2027 या कोई बड़ा सियासी समीकरण? एक साल बाद रामपुर जेल में होगी अखिलेश-आजम की मुलाकात
