Rajasthan News: राजस्थान के सीकर जिले के छोटे से गांव बेरी की प्रगतिशील महिला किसान संतोष देवी को गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति भवन से विशेष आमंत्रण मिला है। राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली से भेजा गया यह न्योता मिलने के बाद शेखावाटी अंचल में खुशी और गर्व का माहौल है।

डाक से मिला निमंत्रण, गांव में चर्चा
बुधवार को डाक के माध्यम से यह निमंत्रण पत्र प्राप्त हुआ। खबर फैलते ही बेरी गांव और आसपास के इलाकों में इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई। गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित विशेष कार्यक्रम में देशभर से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को आमंत्रित किया जाता है। संतोष देवी का चयन महिला सशक्तिकरण और किसानों के सम्मान के रूप में देखा जा रहा है।
गांव और परिवार में खुशी
इस उपलब्धि पर गांववासियों और परिजनों ने संतोष देवी को बधाई दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सम्मान पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है और इससे अन्य महिला किसानों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
राजस्थान में सेब की खेती से बनाई पहचान
संतोष देवी ने बताया कि राष्ट्रपति का यह निमंत्रण उनकी 17 वर्षों की मेहनत का नतीजा है। उन्होंने जैविक तरीके से खेती की और किसी भी तरह के रसायन का उपयोग नहीं किया। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में उगने वाले सेब को उन्होंने राजस्थान की जमीन पर सफलतापूर्वक पैदा किया। इसके साथ ही उनके बाग में अनार के पेड़ पर 770 ग्राम तक के फल लगे।
उन्होंने बताया कि बेटी के विवाह में दहेज के रूप में पौधे दिए और समधी को 501 पौधे भेंट किए, जिनसे आज एक बगीचा तैयार हो चुका है। संतोष देवी ने कहा कि इस सम्मान से परिवार और रिश्तेदारों में खुशी का माहौल है। गांव में मिठाइयां बांटी जा रही हैं। उन्होंने किसानों से जैविक खेती अपनाने की अपील की और कहा कि इससे न केवल सेहत सुरक्षित रहती है, बल्कि किसानों की आमदनी भी बढ़ती है।
पढ़ें ये खबरें
- Delhi Airport: IGI एयरपोर्ट पर शुरू हुआ रोबोटिक कैफे, रोबोट बनाएगा कॉफी और परोसेगा चाय-आइसक्रीम
- हाथ रस्सी से बंधे, मुंह पर टेप… दौहला हत्याकांड में जमीन की रंजिश का खुलासा
- विजयादशमी शोभायात्रा के दौरान अचानक क्यों रुका सीएम योगी का काफिला? वजह उड़ा देगी आपके होश, जानें मामला
- एक साल पुरानी दुश्मनी खत्म! एक मंच पर आए मंगलामुखी, युवक पर लगाए गंभीर आरोप
- 59वीं हरियाणा स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में नमन और सूर्यांश का जलवा, शानदार प्रदर्शन से जीता सबका दिल
