Rajasthan News: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सीकर में हेड कांस्टेबल को दस और सवाई माधोपुर में वरिष्ठ सहायक को 25 हजार रुपए की घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

पहला मामला
एसीबी ने हेड कांस्टेबल राजेश कुमार थाना सदर नीम का थाना सीकर को 10 हजार रुपए की घूस लेते दबोचा है। डीजी गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी चौकी सीकर को शिकायत मिली कि परिवादी के भाइयों के विरुद्ध दर्ज मामले में मुल्जिम नहीं बनाने की एवज में हेड कांस्टेबल राजेश कुमार 10 हजार रुपए की घूस सांगकर परेशान कर रहा है। इस पर टीम ने शिकायत का सत्यापन कर घूस की राशि के साथ राजेश को दबोच लिया।
दूसरा मामला
एसीबी सवाई माधोपुर ने 25 हजार रुपए की घूस लेते सूर्यप्रकाश नामा वरिष्ठ सहायक को गिरफ्तार किया है। एसीबी को शिकायत मिली कि परिवादी से उसके पिता व उसके भाइयों के नाम जिला उद्योग केन्द्र सवाई माधोपुर से डॉ. भीमराव अम्बेडकर दलित प्रोत्साहन स्कीम के तहत तीनों दुकानों की सब्सिडी व ब्याज अनुदान राशि डालने की एवज में तीस हजार रुपए की घूस मांगकर परेशान कर रहा है। इस पर टीम ने शिकायत का सत्यापन कर सूर्यप्रकाश को रिश्वत राशि के साथ पकड़ लिया।
पढ़ें ये खबरें
- हरियाणा की महिलाओं के लिए बड़ा मौका! उत्कृष्ट काम पर मिलेंगे 5 लाख रुपये, जानें किन पुरस्कारों के लिए कर सकते हैं आवेदन
- Patratu Firing: स्टॉक यार्ड के पास सिक्योरिटी गार्ड की फायरिंग, चाय-नाश्ता कर रहे 2 युवक घायल, आरोपी गिरफ्तार
- नाव लाने की जिद पड़ी भारी! सोन नदी में उतरा युवक गहरे पानी में समाया, 20 घंटे के रेस्क्यू के बाद मिला शव
- राज्यपाल ही ‘VIP’ है! दुष्यंत कुमार गौतम के बयान पर गणेश गोदियाल का पलटवार, अंकिता भंडारी मामले में BJP को घेरा
- ‘बांग्लादेश लौटना मेरी ज़िम्मेदारी’, शेख हसीना ने कहा- मुझे डर नहीं, पता है वे मुझे मार सकते हैं
