Rajasthan News: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। बीकानेर रेंज पुलिस ने घेराबंदी कर कुख्यात बम्बिहा गैंग से जुड़े दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 11 पिस्टल और 22 मैगजीन का जखीरा बरामद हुआ है।

बता दें कि हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जैसे सीमावर्ती जिले अक्सर हथियारों की तस्करी के ट्रांजिट रूट रहे हैं। इतनी बड़ी मात्रा में अत्याधुनिक हथियारों की बरामदगी ने पंजाब और राजस्थान में होने वाली किसी बड़ी गैंगवार या संगठित अपराध की साजिश को नाकाम कर दिया गया है।
आईजी ओमप्रकाश और एसपी हरिशंकर ने बताया कि टाउन थाना पुलिस को मुखबिर से पंजाब के दो युवकों द्वारा हथियार ले जाने की सूचना मिली थी। लखूवाली चौकी प्रभारी एएसआई किशोर मान के नेतृत्व में जब नाकाबंदी की गई, तो आरोपी निजी बस से उतरकर IGNP नहर के पटड़े की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर अमनदीप उर्फ कैप्टन और पवनदीप उर्फ बिल्ला को धर दबोचा। तलाशी लेने पर उनके बैग से हथियारों की खेप बरामद हुई।
प्रारंभिक पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि ये हथियार मध्यप्रदेश के इंदौर से लाए गए थे और इन्हें पंजाब में सप्लाई किया जाना था। जांच में सामने आया कि ये दोनों आरोपी बम्बिहा गैंग के सक्रिय सदस्य हैं और पंजाब की जेल में बंद अपराधी विशाल के इशारे पर काम कर रहे थे। पुलिस अब इन हथियारों के अंतिम गंतव्य और गैंग के अन्य संपर्कों की पड़ताल कर रही है।
पढ़ें ये खबरें
- रीवा में भीषण सड़क हादसा: मैहर से दर्शन कर लौट रही बोलेरो और स्कूल बस में जोरदार भिड़ंत; 9 लोग घायल
- नोएडा के पॉश फ्लैट में पंखे से लटकी मिली अंजली… शव गांव पहुंचते ही क्यों भड़का लोगों का गुस्सा? जानिए पूरा सच
- Delhi Jama Masjid Metro Station से दबोचा गया संदिग्धः स्क्रीनिंग के दौरान बैग में संदिग्ध वस्तु दिखने पर भागा, CISF ने दौड़ाकर पकड़ा, देखें वीडियो
- सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना के तहत पंजीयन की तारीख बढ़ी, अब इस दिन तक करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन
- CG Crime : जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, 10 जुआरी गिरफ्तार, नगदी भी जब्त
