Rajasthan News: झीलों की नगरी अब देश के खेल मानचित्र पर एक नया इतिहास रचने जा रही है। महाराणा प्रताप खेलगांव में देश का पहला समर्पित लेक्रोज (Lacrosse) मैदान बनकर तैयार हो गया है। अब तक भारत में लेक्रोज खेल फुटबॉल मैदानों पर ही खेला जाता रहा है, लेकिन अब उदयपुर में इसके लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों वाला अलग ग्राउंड होगा।

यूडीए (UDA) के सहायक अभियंता राजीव गुप्ता के अनुसार, इस मैदान के निर्माण पर 72 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। मैदान की खासियतें की बात करें तो इसका साइज 130×80 मीटर के अंतरराष्ट्रीय मानक। वहीं मैदान पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियमों में इस्तेमाल होने वाली प्राकृतिक घास बिछाई गई है। अगले दो महीनों में यह घास पूरी तरह जम जाएगी और मैदान हरा-भरा होकर खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध होगा।
स्पोर्ट्स हब बनता उदयपुर: खेलगांव में अब 20 मैदान
महाराणा प्रताप खेलगांव अब एक विशाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का रूप ले चुका है। यहाँ छोटे-बड़े 20 खेल मैदान तैयार हो चुके हैं। इसके साथ ही राजस्थान का सबसे बड़ा मल्टीपरपज इनडोर स्टेडियम भी यहां तेजी से बन रहा है।
पढ़ें ये खबरें
- CM साय के निमंत्रण पर राष्ट्रपति ने स्वीकार किया बस्तर दशहरा में शामिल होने का आमंत्रण, 23 अक्टूबर को जगदलपुर में होगा आयोजन
- ग्वालियर में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने निभाई 300 साल पुरानी परंपरा, देवघर में की संत मंसूर शाह की पूजा; जानिए आधी रोटी और आशीर्वाद का रहस्य
- दीपक चाहर का वीडियो वायरल: लाखों के बैट हुए चोरी, परेशान होकर बोले- ‘योगी जी के पास जाऊं या मोदी जी के?’
- बाढ़ के पानी में उतरे वित्त मंत्री ओपी चौधरी, प्रभावित परिवारों से मिलकर बोले- संकट की घड़ी में हर बाढ़ पीड़ित के साथ खड़ी है सरकार
- ट्रैफिक पुलिस ने काटा चालान तो नाराज बाइक सवार ने रोक दिया मंत्री का काफिला

