Rajasthan News: राजस्थान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने दिश्ननी में आयोजित कांग्रेस की रैली में अपने भाषणा में कहा कि वोट चोरी के मुद्दे को राहुल गांधी ने सबूत और दस्तावेजों के साथ उठाया लेकिन यह देश का दुर्भाग्य है कि राहुल गांधी के सवालों का और मुद्दे का आज तक ना तो चुनाव आयोग ने किसी भी तरह की कोई जांच बिठाई है।

उन्होंने ये भी कहा कि संसद में भी सरकार की ओर से इस मामले को लेकर संतोष जनक जवाब सरकार की ओर से नहीं दिया गया उन्होंने कहा कि अब यह समय है कि राहुल गांधी जी ने जो मामला उजागर किया है उसको पूरे देश में एक बड़े जन आंदोलन के माध्यम से उठाना है।
पायलट ने कहा कि देश में पहली बार मतदाता सूची के शुद्धिकरण का कार्य नहीं हो रहा इससे पहले भी यह काम होता आया है, लेकिन अब से पहले कभी भी मतदाता सूची के शुद्धिकरण के कार्य को लेकर ना तो किसी राजनीतिक दल ने कोई सवाल खड़ी किया और ना ही पंदितक की ओर से किसी भी तरह की कोई शिकायत की गई।
लेकिन इस बार चुनाव आयोग की ओर से किए जा रहे मतदाता सूची शुद्धिकरण के कार्य को लेकर पूरे देश में बवंडर मचा हुआ है राहुल गांधी ने सबूत के साथ इस पूरे मामले को उजागर किया और बताया कि इस तरह से बड़े पैमाने पर बोट चोरी करके हरियाणा में भाजपा की सरकार चनाई गई। उन्होंने महाराष्ट्र में भी चड़े पैमाने पर बोट चोरी का खुलासा किया बिहार में भी लाखों की संख्या में मतदाता सूची से नाम हटा दिए गए कहीं ना कहीं कोई ना कोई बड़ी वजह है।
पायलट ने कहा कि चुनाव आयोग के मतदाता सूची के काम की प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं इसलिए बेहतर यह होता संसद में सरकार की ओर से राहुल गांधी के सवालों का जवाब दिया जाता तो अच्छा होता. लेकिन सरकार ने राहुल गांधी की और से उठाएंगे किसी भी सवाल का जवाच नहीं दिया। उन्होंने कहा कि आज देश के हालात ठीक नहीं है संविधान और लोकतंत्र पर जिस तरह से कुठाराघात किया जा रहा है। यह हिंदुस्तान की लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है। इसके लिए सबको को जागरूक होना होगा और वोट चोरी के मुद्दे को लेकर पूरे देश में एक बड़ा जन आंदोलनशुरू करना होगा।
पढ़ें ये खबरें
- Ujjain News: विजयादशमी पर RSS का पथ संचलन, 65 बस्तियों से कदमताल करते निकले स्वयंसेवक
- Deepika-Ranveer ने दूसरी बेटी का नाम रखा ‘देवी’, कपल ने शेयर की फैमिली फोटो
- पुरी मर्डर केस: मां की हत्या कर रसोई के स्लैब के नीचे छिपाया शव, पुलिस ने 57 दिन बाद आरोपी बेटे को झारखंड से किया गिरफ्तार
- स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखने निकले अधिकारी: CMHO ने किया औचक निरीक्षण, अस्पताल पहुंचकर मरीजों से की सीधी बात
- OPPO Reno16c 5G पर 29% की छूट, 7000mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाले फोन पर मिल रहे बैंक ऑफर
