Rajasthan News: राजस्थान के भरतपुर जिले के नदबई क्षेत्र में गुरुवार तड़के डहरा मोड़ स्थित पुलिस चौकी में भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस दुर्घटना में चौकी परिसर में खड़े कई जब्त वाहन और अन्य सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया।

अलसुबह लगी आग
चौकी प्रभारी एदल सिंह ने बताया कि सुबह करीब साढ़े तीन बजे अचानक तेज हवाओं के चलते बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे निकली चिंगारी ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और चौकी के भीतर खड़े जब्त वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया।
इनमें एक टैंकर, तीन कारें, एक टेंपो और कई मोटरसाइकिलें शामिल थीं। आग फैलने से पहले पुलिसकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए कमरे में रखे महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेजों और रिकॉर्ड को सुरक्षित निकाल लिया।
दमकल की मदद से काबू पाई गई आग
पुलिसकर्मियों ने शुरुआती प्रयासों में खुद आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन असफल होने पर तुरंत नगर पालिका नदबई और उच्चैन से दमकल विभाग को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की टीमों ने करीब सुबह 7 बजे तक आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक लाखों रुपये का सामान जल चुका था।
पढ़ें ये खबरें
- RR vs RCB IPL 2026 : राजस्थान के रजवाड़ों का जलवा, बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, ध्रुव जुरेल और वैभव सूर्यवंशी ने खेली तूफानी अर्धशतकीय पारी
- Assam Election 2026 : मंत्री ओपी चौधरी ने असम चुनाव में भाजपा की जीता का किया बड़ा दावा, कहा- NDA की लहर नहीं, सुनामी है…
- मुआवजे की जंग: केन-बेतवा विस्थापितों का फूटा गुस्सा, ‘चिता आंदोलन’ हटाने पहुंची पुलिस को लोगों ने दौड़ाया
- रफ्तार ने लगाया जिंदगी पर ब्रेक! ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से फेरी व्यवसायी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
- Bihar Politics: नीतीश के शपथ लेते ही सियासी हलचल तेज, राजद ने घोषित किया अपना उम्मीदवार
