Rajasthan News: भरतपुर के नेशनल हाईवे स्थित सारस चौराहे पर कोयले से भरे एक अनियंत्रित ट्रेलर के पलटने और उसमें आग लगने से 30 वर्षीय ड्राइवर विरदी चंद गुर्जर की जिंदा जलकर मौत हो गई। आगरा से जयपुर जा रहा यह ट्रेलर डिवाइडर से टकराकर पलट गया था, जिसके बाद फैले डीजल ने भीषण आग का रूप ले लिया।

भीषण भिड़ंत और धूं-धूं कर जलता ट्रेलर
मथुरा गेट थाना क्षेत्र के सारस चौराहे पर यह दर्दनाक हादसा तब हुआ जब कोयले से भरा ट्रेलर तेज गति में आगरा से जयपुर की ओर जा रहा था। मोड़ पर अचानक संतुलन बिगड़ने से ट्रेलर डिवाइडर से टकराया और पलट गया। पलटने के साथ ही टंकी से डीजल सड़क पर फैल गया और देखते ही देखते पूरे केबिन को आग ने अपनी चपेट में ले लिया।
हादसे के वक्त ड्राइवर विरदी चंद, जो कि अजमेर के रूपनगढ़ का रहने वाला था, केबिन में ही फंस गया। चश्मदीदों और पुलिस कर्मियों ने उसे निकालने का भरसक प्रयास किया, लेकिन पैर फंसे होने और आग की लपटें तेज होने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका। दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, जिसके बाद शव को बाहर निकाला गया।
पढ़ें ये खबरें
- President Visit to Jagdalpur: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुरिया दरबार में होंगी शामिल, लालबाग मैदान में करेंगी आमसभा, मंत्री कश्यप ने तैयारियों का लिया जायजा
- टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में पंजाब कनेक्शन, अमृतसर से मुंबई पहुंचाए गए थे हथियार; 4 आरोपी गिरफ्तार
- संत रविदास सम्मान के लिए जल्द करें अप्लाई, जानें पात्रता और आवेदन की आखिरी तारीख
- CM डॉ. मोहन का सख्त कदम: कार्बाइड गन और लैंप के इस्तेमाल पर अंकुश लगाने के निर्देश, कहा- कोई भी दुर्घटना हुई तो कलेक्टर-एसपी होंगे जिम्मेदार
- Daler Mehndi Controversy: भाई दलेर मेहंदी के बचाव में उतरे मीका सिंह! मंत्री को घुमाया फोन, बोले- साबित करो आरोप
