Rajasthan News: जयपुर के मानसरोवर इलाके में शुक्रवार दोपहर रीको चौराहे के पास 70 यात्रियों से भरी एक रोडवेज बस धू-धू कर जल उठी। बस में धुआं उठते ही ड्राइवर की सूझबूझ से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह बस सिंधी कैंप बस स्टैंड से केकड़ी के लिए रवाना हुई थी। दोपहर करीब 2:30 बजे जब बस रीको चौराहे के पास पहुंची, तब अचानक इंजन से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।
स्थिति इतनी भयावह थी कि जान बचाने के लिए कुछ यात्री बस की खिड़कियों से बाहर कूदे। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
पढ़ें ये खबरें
- CG Weather Update : आने वाली है चिलचिलाती गर्मी, 14 अप्रैल के बाद ग्रीष्म लहर के आसार
- UP WEATHER TODAY : अब गर्मी देखाएगी अपने तेवर, लू की चपेट में आ सकता है प्रदेश, गर्म हवाएं बढ़ाएंगी परेशानी
- Delhi News Brief: दिल्ली में ISI के ‘जासूसी-आतंक’ मॉड्यूल का भंडाफोड़; शालीमार बाग में 143 मकानों पर चलेगा बुलडोजर; दिल्ली में सुरक्षा को नया मजबूती का कवच
- इधर BJP मुख्यमंत्री शपथ लेगा; उधर देशभर में बंगाल का आलू जाएगा, धर्मेंद्र प्रधान ने कहा- यह सिर्फ घोषणा नहीं…
- Bihar Weather Report: बिहार में अभी से झुलसाने लगी गर्मी, हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी
