Rajasthan News: जयपुर के मानसरोवर इलाके में शुक्रवार दोपहर रीको चौराहे के पास 70 यात्रियों से भरी एक रोडवेज बस धू-धू कर जल उठी। बस में धुआं उठते ही ड्राइवर की सूझबूझ से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह बस सिंधी कैंप बस स्टैंड से केकड़ी के लिए रवाना हुई थी। दोपहर करीब 2:30 बजे जब बस रीको चौराहे के पास पहुंची, तब अचानक इंजन से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।
स्थिति इतनी भयावह थी कि जान बचाने के लिए कुछ यात्री बस की खिड़कियों से बाहर कूदे। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
पढ़ें ये खबरें
- नवरात्रि ड्यूटी के बाद राजनांदगांव पुलिस ने मां बम्लेश्वरी के दरबार में की आरती, पुलिस बैंड ने दी शानदार प्रस्तुति
- दिल्ली में 2000 से ज्यादा इमारतों को नोटिस: Delhi MCD का एक्शन, 1500 से अधिक पर चला चाबुक
- 5 हजार की रसीद, 15 हजार तक वसूली का आरोप; VLTD पर खाचरियावास ने किससे मांगा हिसाब?
- साथ जीने की कसमें खाईं, साथ ही दुनिया को कहा अलविदा, आम के पेड़ पर फंदे से लटके मिले प्रेमी युगल, इलाके में सनसनी
- पंजाब में नशे के कारोबार पर मान सरकार का शिकंजा, 520 केमिस्ट के लाइसेंस सस्पेंड, 22 रद्द
