Rajasthan News: सोने के दाम पहले ही आसमान पर हैं और ऐसे में अगर कोई सोने की चेन उड़ाकर ले जाए, तो किसी के भी होश उड़ जाएं। नागौर जिले के डेगाना कस्बे में गुरुवार को कुछ ऐसा ही हुआ, जिसने पूरे सर्राफा बाजार को चौंका दिया। यहां एक कबूतर सर्राफा दुकान से करीब एक लाख रुपये कीमत की सोने की चेन लेकर उड़ गया।

घटना के बाद कुछ देर के लिए पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। दुकान के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई और सभी की नजरें उस कबूतर पर टिक गईं, जो चेन लेकर पास की छत पर जा बैठा।
दुकान के अंदर घुसा कबूतर, चेन लेकर हुआ फरार
जानकारी के अनुसार, डेगाना के सर्राफा बाजार स्थित एक ज्वेलरी शॉप में सोने के आभूषण बनाए जा रहे थे। इसी दौरान अचानक एक कबूतर दुकान के भीतर घुस आया और तैयार हो रही सोने की चेन को चोंच में दबाकर उड़ गया। यह नजारा देख व्यापारी और आसपास के दुकानदार कुछ पल के लिए सन्न रह गए।
महंगी सोने की चेन को इस तरह उड़ते देख सभी हैरान थे। तुरंत कबूतर पर नजर रखी गई और उसे नीचे उतारने की कोशिशें शुरू कर दी गईं।
काफी मशक्कत के बाद मिली चेन
काफी देर तक चली कोशिशों के बाद कबूतर ने सोने की चेन नीचे गिरा दी और वहां से उड़ गया। चेन सुरक्षित मिलते ही व्यापारियों ने राहत की सांस ली।
सर्राफा बाजार के व्यापारियों का कहना है कि सोने के बढ़ते दामों के कारण सुरक्षा पहले ही बड़ी चिंता है, लेकिन कबूतर द्वारा सोना उड़ाकर ले जाने जैसी घटना पहली बार देखने को मिली है।
पढ़ें ये खबरें
- Murmura Tikki Recipe: आलू और मुरमुरे से बनाएं चटपटी टिक्की, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन
- छत्तीसगढ़ के दो कलाकारों को मिला उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार, CM साय ने दी बधाई, कहा- प्रदेश के लिए गौरव का क्षण
- कानपुर होमगार्ड भर्ती घोटाला: मेडिकल में 50 हजार मांगने वाले दो डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार, जानें मामला
- भोपाल में 26 प्रतिशत बढ़े महिलाओं के खिलाफ अपराध: अपहरण के मामलों में 50% का उछाल, पुलिस व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
- मिशन 2027 या कोई बड़ा सियासी समीकरण? एक साल बाद रामपुर जेल में होगी अखिलेश-आजम की मुलाकात
