Rajasthan News: राजस्थान में विधायक निधि के इस्तेमाल को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। हाल ही में तीन विधायकों के स्टिंग ऑपरेशन सामने आने के बाद अब अजमेर जिले की मसूदा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत का एक अनुशंसा पत्र चर्चा में है। फरवरी 2025 का यह पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पत्र में सरकारी स्कूलों के लिए खादी की फर्श दरी पट्टी खरीदने की सिफारिश की गई है। इसमें भिनाय क्षेत्र के स्कूलों के लिए 20 लाख रुपये और मसूदा क्षेत्र के स्कूलों के लिए 30 लाख रुपये की दरी पट्टी खरीद का प्रस्ताव है। कुल मिलाकर बजट 50 लाख रुपये बताया गया है।

जानकारी के मुताबिक, भिनाय क्षेत्र में 190 और मसूदा क्षेत्र में 239 दरी पट्टियां खरीदी गईं। 10×15 वर्ग फुट आकार की एक दरी की कीमत करीब 10,500 रुपये बताई जा रही है। इतनी ऊंची दरों को लेकर अब खरीद प्रक्रिया और विधायक निधि के उपयोग पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस मामले में विधायक वीरेंद्र कानावत से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

मसूदा निवासी शोभाराम सिंह पुत्र तख्त सिंह ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर विधायक की कथित चल-अचल संपत्ति की जांच कराने की मांग की है। पत्र में आरोप है कि विधानसभा चुनाव के दौरान विधायक ने अपनी संपत्ति 1 से 1.5 लाख रुपये दर्शाई थी, जबकि विधायक बनने के बाद उनके पास करोड़ों की संपत्ति होने का दावा किया जा रहा है। शिकायतकर्ता का कहना है कि पहले साधारण रहा मकान अब करोड़ों की इमारत में बदल चुका है।
पढ़ें ये खबरें
- मिशन कर्मयोगी में MP के कर्मचारी पिछड़े! 9 लाख में 2% भी नहीं कर रहे ट्रेनिंग, कलेक्टर्स को मिली जिम्मेदारी
- प्राचीन कंकाली मठ के साल में सिर्फ एक दिन खुले कपाट, विजयादशमी पर नागा साधुओं के अस्त्र-शस्त्र की हुई पूजा, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
- Tiger Shroff Firing Case : 34 हजार रुपये में हत्या की डील, कोटा से पकड़े गए तीनों आरोपी; पूछताछ में हुए बड़े खुलासे
- चुनाव आया तो याद आई! प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक के खाली पदों को लेकर चंद्रशेखर ने सरकार को घेरा, सरकार बनने पर बेरोजगारों से किया बड़ा वादा
- फुलपरास में मेला देखने गए दो सगे भाइयों की तालाब में डूबने से मौत, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

