Rajasthan News: त्योहारी सीजन में अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए रेलवे ने जोधपुर-बांद्रा टर्मिनस के बीच एक फेरे के लिए विशेष ट्रेन (Jodhpur-Bandra Terminus Special – 04833) चलाने का फैसला किया हैं।
उप मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि यह ट्रेन 2 नवंबर को सुबह 6:45 बजे जोधपुर से रवाना होकर दोपहर 12 बजे जयपुर पहुंचेगी। 10 मिनट ठहराव के बाद 12:10 बजे प्रस्थान कर 3 नवंबर सुबह 7:00 बजे अपने गंतव्य स्थान बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।

वापसी में (Bandra Terminus-Jodhpur Special – 04834) 3 नवंबर को सुबह 10 बजे बांद्रा टर्मिनस से चलेगी। 4 नवंबर सुबह 5:25 बजे जयपुर पहुंचकर 15 मिनट रुकने के बाद 5:40 बजे रवाना होकर सुबह 11:25 बजे जोधपुर पहुंचेगी।
ट्रेन में कुल 21 कोच होंगे – 1 फर्स्ट कम सेकंड एसी, 2 सेकंड एसी, 7 थर्ड एसी, 6 स्लीपर, 3 जनरल और 2 गार्ड कोच।
इधर, तकनीकी कारणों से आंशिक रद्द (Bandra Terminus-Jammu Tawi Vivek Express – 19027) 1 नवंबर से और (Jammu Tawi-Bandra Terminus Vivek Express – 19028) 3 नवंबर से पूर्व निर्धारित मार्ग व समयानुसार चलेंगी।
पढ़ें ये खबरें
- कूनो नेशनल पार्क से आई खुशखबरी: मादा चीता आशा बनी मां, इस बार 5 शावकों को दिया जन्म, संख्या हुई 35, सीएम डॉ मोहन ने दी बधाई
- दोस्ती की बीवी की लूटी इज्जत: 58 साल की महिला से बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म, धमकी देकर बनाता रहा संबंध
- आज से मलेशिया दौरे पर पीएम मोदी, स्वागत में 800 से ज्यादा कलाकार करेंगे डांस ; रक्षा-व्यापार सहयोग पर होगी बड़ी चर्चा
- BREAKING: उरकुरा रेल्वे स्टेशन के समीप स्थित आइल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी…
- दिल्ली पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल को बड़ी सफलता, 1.5 करोड़ की हेरोइन के साथ ड्रग सप्लायर गिरफ्तार


