Rajasthan News: त्योहारी सीजन में अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए रेलवे ने जोधपुर-बांद्रा टर्मिनस के बीच एक फेरे के लिए विशेष ट्रेन (Jodhpur-Bandra Terminus Special – 04833) चलाने का फैसला किया हैं।
उप मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि यह ट्रेन 2 नवंबर को सुबह 6:45 बजे जोधपुर से रवाना होकर दोपहर 12 बजे जयपुर पहुंचेगी। 10 मिनट ठहराव के बाद 12:10 बजे प्रस्थान कर 3 नवंबर सुबह 7:00 बजे अपने गंतव्य स्थान बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।

वापसी में (Bandra Terminus-Jodhpur Special – 04834) 3 नवंबर को सुबह 10 बजे बांद्रा टर्मिनस से चलेगी। 4 नवंबर सुबह 5:25 बजे जयपुर पहुंचकर 15 मिनट रुकने के बाद 5:40 बजे रवाना होकर सुबह 11:25 बजे जोधपुर पहुंचेगी।
ट्रेन में कुल 21 कोच होंगे – 1 फर्स्ट कम सेकंड एसी, 2 सेकंड एसी, 7 थर्ड एसी, 6 स्लीपर, 3 जनरल और 2 गार्ड कोच।
इधर, तकनीकी कारणों से आंशिक रद्द (Bandra Terminus-Jammu Tawi Vivek Express – 19027) 1 नवंबर से और (Jammu Tawi-Bandra Terminus Vivek Express – 19028) 3 नवंबर से पूर्व निर्धारित मार्ग व समयानुसार चलेंगी।
पढ़ें ये खबरें
- बरवाला में विकास को मिलेगी नई रफ्तार, सिटी पार्क, लाइब्रेरी और एंट्री गेट समेत कई परियोजनाओं का ऐलान
- J&K में ‘राष्ट्र-विरोधी’ कंटेंट वाली किताबों की जांच के आदेश, विपक्ष ने की कदम की आलोचना…
- ‘मर जाओ…मरते काहे नहीं’, राम मंदिर चोरी मामले पर पप्पू यादव का धीरेंद्र शास्त्री पर बड़ा हमला
- राजेंद्र भारती को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत नहीं: दोषसिद्धि पर रोक लगाने से इनकार, ट्रायल कोर्ट ने ठहराया था दोषी
- सीएम विंडो शिकायतों पर सख्त हुए हिसार के डीसी महेंद्र पाल, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

