Rajasthan News: राजस्थान के सीकर जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। NEET की तैयारी के लिए सीकर आए 20 वर्षीय छात्र दिनेश कुमार ने आत्महत्या कर ली। छात्र ने निजी हॉस्टल के कमरे में बेडशीट से फंदा बनाकर खुदकुशी की। उसे हॉस्टल में आए महज 48 घंटे ही हुए थे।

पंखे से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
घटना शनिवार शाम की है। सूचना मिलने पर उद्योग नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर एसके अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस के मुताबिक, दिनेश कुमार बालोतरा जिले के समदड़ी क्षेत्र का रहने वाला था। उसने दो दिन पहले ही सीकर के पिपराली रोड स्थित सूर्य नगर के एक निजी हॉस्टल में एडमिशन लिया था और सिर्फ एक दिन कोचिंग अटेंड की थी।
आत्महत्या की वजह अब तक साफ नहीं
उद्योग नगर थाने के एसआई रोहताश सिंह ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं है। लेकिन शुरुआती तौर पर मानसिक दबाव को इसकी वजह माना जा रहा है।
पढ़ें ये खबरें
- लौटा केरोसिन का जमानाः मोदी सरकार ने पेट्रोल पंप पर केरोसिन बेचने की मंजूरी दी, हर जिले में 2 पंपों पर सुविधा होगी, तेल कंपनियां 5 हजार लीटर स्टॉक रख सकेंगी
- प्रेमी के लिए खूनी खेल, दादा को जलाया, मासूम की हत्या कर महायज्ञ में बैठी आरोपी छात्रा, 18 वारदातों का किया कबूल नामा
- गर्मी में इस पारंपरिक तरीके से गुड़ को करें स्टोर, ना होगा चिपचिपा और ना ही लगेगी फफूंदी …
- सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में बड़ी लापरवाही: 24 दिन बाद मिला बाघ का शव, शिकारियों ने रेडियो कॉलर भी जलाया
- आयुर्वेद में लहसुन को माना गया है शक्तिशाली औषधि, रोज पिएं लहसुन का पानी और लें इसके फायदे …
