Rajasthan News: राजस्थान के सीकर जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। NEET की तैयारी के लिए सीकर आए 20 वर्षीय छात्र दिनेश कुमार ने आत्महत्या कर ली। छात्र ने निजी हॉस्टल के कमरे में बेडशीट से फंदा बनाकर खुदकुशी की। उसे हॉस्टल में आए महज 48 घंटे ही हुए थे।

पंखे से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
घटना शनिवार शाम की है। सूचना मिलने पर उद्योग नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर एसके अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस के मुताबिक, दिनेश कुमार बालोतरा जिले के समदड़ी क्षेत्र का रहने वाला था। उसने दो दिन पहले ही सीकर के पिपराली रोड स्थित सूर्य नगर के एक निजी हॉस्टल में एडमिशन लिया था और सिर्फ एक दिन कोचिंग अटेंड की थी।
आत्महत्या की वजह अब तक साफ नहीं
उद्योग नगर थाने के एसआई रोहताश सिंह ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं है। लेकिन शुरुआती तौर पर मानसिक दबाव को इसकी वजह माना जा रहा है।
पढ़ें ये खबरें
- रायगढ़ नगर निगम की वेबसाइट हैक! खुलते ही दिखा पाकिस्तान का सिंबल, जांच में जुटी पुलिस
- कलेक्टर के सामने महिला ने खोली जिला अस्पताल की पोल, बोली- रात में बिना बताए आइए, तब पता चलेगी हकीकत
- महिला कांग्रेस की बैठक: सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष और महिलाओं के अधिकारों पर हुई चर्चा, आगामी कार्यक्रमों पर बनी रणनीति
- अनोखी शादी: मायके से खुद बरात लेकर निकली दुल्हन, शुभ मुहूर्त के चक्कर में लहंगे में ही सड़क पर लगा दी दौड़
- पानी की बूंद-बूंद को तरसे लोग: गुड़गांव के 40% हिस्से में बिजली सप्लाई ठप, पुलिस ने खुलवाया जाम
