Rajasthan News: गणतंत्र दिवस से ठीक पहले जैसलमेर में सुरक्षा एजेंसियों ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है। जासूसी के संदेह में सीआईडी इंटेलिजेंस ने सांकड़ा थाना क्षेत्र के नेहड़ान गांव निवासी झाबराराम को डिटेन कर पूछताछ शुरू की है। सूत्रों के अनुसार प्रारंभिक जांच में युवक के पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में होने के संकेत मिले हैं।

बताया जा रहा है कि आरोपी सोशल मीडिया के जरिए भारतीय सेना से जुड़ी गोपनीय और सामरिक रूप से अहम जानकारियां पाकिस्तान भेज रहा था। जांच एजेंसियों को इस गतिविधि को लेकर पहले से इनपुट मिल रहे थे, जिसके बाद निगरानी बढ़ाई गई।
खुफिया सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान से जुड़े पैसों के लेन-देन को लेकर लंबे समय से एजेंसियों को सूचनाएं मिल रही थीं। इन्हीं इनपुट के आधार पर 25 जनवरी की रात युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पैसों के लालच में देश की सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील सूचनाएं साझा कर रहा था। फिलहाल सीआईडी इंटेलिजेंस की टीम उससे गहन पूछताछ कर रही है। नेटवर्क से जुड़े अन्य संपर्कों की भी जांच की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, विस्तृत पूछताछ के लिए आरोपी को जयपुर ले जाया गया है, जहां आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ें ये खबरें
- स्मृति ईरानी के स्वागत में CM सैनी का रात्रिभोज, कौन-कौन होगा शामिल?
- कोटवा में अधर्म पर धर्म की जीत, 70 फीट के रावण का दहन, हजारों की भीड़ बनी साक्षी
- दिल्ली: पीएम मोदी ने किया रावण दहन, बोले- देश के दुश्मनों के मिलकर लड़ना होगा
- मातम में बदली त्योहार की खुशियां : अज्ञात भारी वाहन की चपेट में आकर स्कूटी सवार चाचा-भतीजा की मौत
- IND W vs ZIM W 3rd T20I: भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का किया फैसला, देखें पिच रिपोर्ट और दोनों टीमों की प्लेइंग 11
