Rajasthan News: राजस्थान की भजनलाल सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को होली के बाद एक और बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की 1 लाख 22 हजार महिलाओं के बैंक खातों में यूनिफॉर्म के लिए 1-1 हजार रुपये सीधे (DBT के जरिए) ट्रांसफर किए हैं। इसके साथ ही, कार्यकर्ताओं के मानदेय को लेकर भी एक बड़ा फैसला लिया गया है।

1 अप्रैल से आएंगे ज्यादा पैसे
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान घोषणा की है कि आंगनबाड़ी मानदेय कर्मियों के मानदेय में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ी हुई राशि 1 अप्रैल 2026 से लागू हो जाएगी।सीएम ने कहा कि आंगनबाड़ी बहनें देश के भविष्य (नौनिहालों) की नींव रख रही हैं, इसलिए उनका सशक्त होना जरूरी है। गौरतलब है कि अब कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन के साथ-साथ जल्द ही आंखों की मुफ्त जांच और चश्मे की सुविधा भी मिलेगी।
बता दें कि सरकार ने आंगनबाड़ी केंद्रों के सुदृढ़ीकरण के लिए कई कदम उठाए हैं। सरकार द्वारा संचालित अमृत आहार योजना के तहत 3 से 6 साल तक के बच्चों को सप्ताह में 5 दिन गर्म दूध दिया जा रहा है। इसी के साथ ही कार्यक्रम में 19 मार्च से 15 मई तक चलने वाले विकसित ग्राम-वार्ड अभियान में सीएम ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी की अपील की है ताकि गांवों और वार्डों का विकास तेजी से हो सके।
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने भी इस मौके पर महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि लखपति दीदी, सोलर दीदी और बैंक सखी जैसी योजनाओं से राजस्थान की महिलाएं अब आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो रही हैं।
पढ़ें ये खबरें
- ओडिशा चिटफंड घोटाला: 3.27 लाख जमाकर्ताओं को 128 करोड़ लौटे, सरकार ने तेज की कार्रवाई
- ‘चुनावी भाषण की क्या गारंटी ?’, ममता बनर्जी के मछली-अंडा बंद करने वाले बयान पर तोगड़िया का पलटवार, गौ रक्षा-हिंदुओ की सुरक्षा और मोनालिसा को लेकर कही ये बात
- Rajasthan News: डोटासरा का अपनी ही पार्टी पर फूटा गुस्सा: बोले- गनमैन और ड्राइवर लेकर आने से नहीं बनेगी सरकार, भाजपा ने ली चुटकी
- पाकिस्तान के ‘माई-बाप’ ने ही उसकी सामने लाकर रख दी सच्चाई, अपनी रिपोर्ट में उसे बताया आतंकियों का अड्डा; कहा- ‘सैन्य ऑपरेशन भी इन्हें रोकने में नाकाम’
- रोहतास पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 7 कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामान बरामद
