Rajasthan News: जोधपुर के लूणी कस्बे में कुछ दिन पहले जंगली भेड़िये के हमले में कई लोग घायल हो गए थे। इनमें से एक युवक, मंगनाराम मेघवाल, ने समय पर रेबीज का टीका नहीं लगवाया, जिसके चलते अब उसमें रेबीज के लक्षण दिखाई दे रहे हैं।
मंगनाराम की हालत बिगड़ने के बाद उसे लूणी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से उसे जोधपुर रेफर किया गया, लेकिन परिवार उसे वापस घर ले गया। अब युवक की तबीयत और खराब हो गई है, वह जोर-जोर से चिल्ला रहा है, अजीब हरकतें कर रहा है, और उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही है। उसके मुंह में छाले भी पड़ गए हैं।

मडहात्मा गांधी अस्पताल के अधीक्षक के मुताबिक रेबीज के लक्षण दिखाई देने के बाद इसका कोई इलाज नहीं है। हालांकि, उन्होंने कहा कि अगर परिवार चाहे तो युवक को अस्पताल में भर्ती किया जा सकता है। मंगनाराम का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उसकी गंभीर हालत साफ नजर आ रही है।
लूणी क्षेत्र में भेड़ियों ने हाल के दिनों में कई लोगों और पशुओं को अपना शिकार बनाया था, जिसके बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई थी। ग्रामीणों ने एक भेड़िये को मार भी दिया था, जिसके चलते दो लोगों को जेल जाना पड़ा था। अब मंगनाराम की स्थिति को देखकर ग्रामीणों में यह डर बढ़ गया है कि उसके संपर्क में आए लोगों को भी रेबीज का खतरा हो सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मंगनाराम के संपर्क में आए सभी लोगों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें उचित इलाज दिया जाए।
पढ़ें ये खबरें
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
