Rajasthan News: राजस्थान में कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा की जनसुनवाई से एक खास तस्वीर सामने आई है जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा. मंत्री शनिवार सुबह जयपुर एयरपोर्ट रोड स्थित चाय की थड़ी पर पहुंचे, जहां उन्होंने बैठकर स्थानीय लोगों की बातें सुनीं.

इसी दौरान एक महिला गौशाला से जुड़ी शिकायत लेकर पहुंची. उसने बताया कि उसके क्षेत्र में गौशाला का काम रोका जा रहा है. जिससे पशुपालन और देखभाल से जुड़े काम प्रभावित हो रहे हैं. मंत्री मीणा ने उसकी बात ध्यान से सुनी और आश्वासन देते हुए महिला के हाथ पर लिख दिया कि गौशाला से जुड़े कार्यों में कोई बाधा नहीं डाली जाएगी. मंत्री किरोड़ीलाल हर बार ऐसा कुछ कर जाते हैं कि वो सुर्खियों में आ जाते हैं।
मंत्री मीणा ने कार्यक्रम के दौरान आए अन्य लोगों की शिकायतें भी सुनीं. कई नागरिकों ने स्थानीय स्तर पर आने वाली दिक्कतें, विभागीय प्रक्रियाओं में देरी और विकास से संबंधित मुद्दे उठाए. मंत्री ने प्रत्येक मामले को नोट किया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की शिकायतों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए.
उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य लोगों की समस्याओं को सीधे सुनना और तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करना है. भविष्य में भी इस तरह की जनसुनवाई अलग-अलग स्थानों पर जारी रहेगी ताकि लोगों को उनकी समस्याओं का समाधान मिलता रहे.
पढ़ें ये खबरें
- IND W vs ZIM W 3rd T20I: CM साय ने मुकाबले का लिया आनंद, भारत के 3-0 से क्लीन स्वीप पर दी बधाई, बोले- ऐतिहासिक सीरीज से प्रदेश की बेटियों को मिलेगी नई प्रेरणा
- त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर दुकानों में लगी भीषण आग: तीन दुकानें जलकर राख, शारदीय नवरात्रि पर उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़
- Chhattisgarh Hockey League का सीएम साय करेंगे शुभारंभ, 6 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होंगे मुकाबले, JioHotstar पर होगा लाइव प्रसारण
- ‘पत्नी की मौत का गम या अय्याशी का बहाना?’ बाहर रो रहा था परिवार, कमरे के अंदर प्रेमिका संग मिला पति, गिरफ्तार
- सीएम डॉ मोहन ने विजयादशमी समारोह में लिया हिस्सा, कहा- भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे पीएम मोदी; सलैया में किया ये बड़ा ऐलान

