Rajasthan News: प्रदेश में चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा में थमलाव गांव में एक महिला ने अपने पति के गर्दन काट कर हत्या कर दी और फिर खुद अपने घर से करीब 500 मीटर दूर स्थित कुएं में कूद गई। लेकिन ग्रामीणों ने रस्सी के सहारे तुरंत कुएं में गिरी महिला को बाहर निकाल लिया, महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

महिला के दो बेटे हैं सुनील और अर्जुन तथा महिला का पति मोहन गुर्जर बकरी चराता था। किस वजह से महिला ने अपने पति की हत्या की इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। लेकिन पुलिस को संदेह है कि हत्या के पीछे घरेलू क्लेश हो सकता है इसलिए मृतक मोहन गुर्जर के निकट के परिजनों रिश्तेदारों से भी आवश्यक पूछताछ की जा रही है।
इसके अलावा मृतक के आसपास रहने वाले लोगों से भी इस मामले में पुलिस आवश्यक पूछताछ कर रही है आरोपी महिला लाडो देवी है जिसे कुएं से बाहर निकालने के बाद पहले निकट के अस्पताल में पहुंचाया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला को राउंडअप कर लिया है पुलिस गिरफ्तार लाडो देवी से आवश्यक पूछताछ कर रही है तथा जिस धारदार हथियार से उसने अपने पति की गर्दन काटी उसे हथियार को भी बरामद कर लिया है।
पुलिस का कहना है कि कहीं ना कहीं पति और पत्नी के बीच आपस में जोरदार मनमुटाव की स्थिति बनी हुई थी हो सकता है मनमुटाव का कारण आर्थिक तंगी हो या फिर और भी कोई बड़ा कारण हो सकता है। इसलिए पति और पत्नी के बीच आपस में जोरदार दूरियां बन गई और शायद इसी वजह से लाडो देवी ने अपने पति का कत्ल कर दिया पुलिस का कहना है कि हो सकता है। मृतक मोहन गुर्जर पत्नी के साथ मारपीट करता हो जिसकी वजह से परेशान होकर उसने यह कृत्य किया फिलहाल पुलिस लाडो देवी से आवश्यक पूछताछ कर रही है तथा लाडो देवी के निकट के परिजनों रिश्तेदारों सभी को इस मामले में अवगत करवा दिया गया है।
पढ़ें ये खबरें
- भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर 2 करोड़ की विदेशी गांजा (मैरिजुआना) जब्त, बैंकॉक से आए इंडिगो फ्लाइट के 3 यात्री हिरासत में
- खरगे के लेटर का रिजिजू के जवाब पर कांग्रेस ने किया पलटवार, जयराम रमेश ने केंद्र से पूछे 3 सवाल
- रितु बराला केस में जीरो FIR पर घमासान, गहलोत-डोटासरा का रातभर धरना और आंदोलन की चेतावनी
- देओगांव के जरासिंहा में ऐतिहासिक 5 दिवसीय पाटखंडा यात्रा शुरू, ‘खंडा धुआ’ और ‘पाट सिंदूर’ परंपरा से भक्तिमय हुआ माहौल
- मानसा में नहीं मनेगा दशहरा, सूने पड़े बाजार; परविंदर झोटा हत्याकांड के विरोध में रामलीला और रावण दहन रद्द, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

