Rajasthan News: राजधानी जयपुर के झोटवाड़ा क्षेत्र में शुक्रवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। महिला सफाई कर्मचारी से कथित छेड़छाड़ के आरोप में पकड़े गए युवक ने खुद को गंभीर रूप से घायल कर लिया। 40 वर्षीय आनंद शर्मा ने मौके पर ही पेपर कटर से अपना गला काट लिया। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

झोटवाड़ा थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह शेखावत के अनुसार, आनंद शर्मा पर पिछले कुछ दिनों से महिला सफाई कर्मचारी को परेशान करने का आरोप था। शुक्रवार को जब महिला का पति उसे रंगे हाथों पकड़ने में सफल रहा, तो विवाद हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और सभी ने मिलकर आनंद की पिटाई कर दी।
भीड़ से खुद को बचाने की कोशिश में आनंद ने जेब से पेपर कटर निकाला। पहले तो उसने लोगों को डराने की कोशिश की, लेकिन उसी कटर से अचानक खुद का गला काट लिया। घायल अवस्था में उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी के अनुसार, अत्यधिक रक्तस्राव के चलते उसकी मौत हुई।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आनंद शर्मा दिल्ली में एक हत्या के मामले में न्यायिक हिरासत में रह चुका है। वह हाल ही में जमानत पर बाहर आया था और दिल्ली से आकर जयपुर के झोटवाड़ा क्षेत्र में अपने परिजनों के साथ रहने लगा था। मूल रूप से वह अलवर जिले का निवासी था।
पढ़ें ये खबरें
- हांगकांग में छत्तीसगढ़ के इभानन का कमाल: स्पेशल ओलंपिक ईस्ट एशिया रीजनल बॉलिंग चैंपियनशिप में जीते 2 गोल्ड मेडल, आज रायपुर एयरपोर्ट पर होगा भव्य स्वागत
- भभुआ बाल सुधार गृह में कैदी की संदिग्ध मौत, कोर्ट में पेशी के बाद बिगड़ी थी तबीयत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
- नितिन नबीन का उत्तराखंड दौरा, महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना
- युवाओं को साधने का मास्टरस्ट्रोक? ‘आउटसोर्स व्यवस्था खत्म होगी, सबको मिलेगी पक्की नौकरी’, 2027 से पहले अखिलेश का बड़ा ऐलान
- अमृतसर में बैंक लूट की कोशिश नाकाम, स्प्रे लेकर पहुंचे 5 नकाबपोश; गार्ड को देखते ही भागे बदमाश


