Rajasthan News: भारतमाला हाईवे पर देशनोक नौरंगदेसर मार्ग पर नापासर थाना क्षेत्र में देर एक ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़े ऑटो और पिकअप को टक्कर मारते हुए 8 लोगों को रौंद दिया, हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, वहीं 4 घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार देशनोक-नौरंगदेसर मार्ग पर देर रात एक ऑटो पलट गया था, उसे सीधा करने के लिए पिकअप को बुलाया गया। इस दौरान मौके पर आठ लोग मौजूद थे, जो ऑटो को खड़ा करने का प्रयास कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार में आए ट्रेलर ने ऑटो और पिकअप को टक्कर मारते हुए आठ लोगों को रौंद दिया, जिससे चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, वहीं चार घायलों को बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल लाया गया। हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया।
मृतक और घायलों की हुई पहचान
हादसे में राजूराम पुत्र रामप्रसाद जाट निवासी लूणासर, चूरू, सुनील पुत्र लिच्छूराम गोदारा निवासी बादडिया, चूरू, सुनील पुत्र भंवरलाल बिश्नोई निवासी रासीसर, बीकानेर और राजेश पुत्र पूरणमल जांगिड़ निवासी झीनी झुंझुनूं की मौत हो गई। वहीं महिला समेत जोधपुर के सालावास निवासी इंद्र सिंह, चूरू के राजलवाड़ा निवासी ताराचंद, बादडिया निवासी परमेश्वर और पूजा पत्नी राजेश जांगिड़ को घायल अवस्था में बीकानेर ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।
पढ़ें ये खबरें
- जज को फोन करने पर बुरे फंसे BJP विधायक संजय पाठक, कार्रवाई की मांग को लेकर याचिका दाखिल, हाईकोर्ट की डबल बेंच में होगी सुनवाई
- राजस्थान से छत्तीसगढ़ में गांजा सप्लाई नेटवर्क का खुलासा, मुख्य खरीदार कोटा से गिरफ्तार
- मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच LPG संकट: ग्वालियर की लालटिपारा गौशाला CBG प्लांट को बढ़ावा देने की तैयारी, उत्पादन 1200 से 1800 किलो तक करने की मांग
- बेगूसराय में संदिग्ध अवस्था में मिला वीडियोग्राफर का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रखंड मुख्यालय पर किया जोरदार प्रदर्शन
- 5 राज्यों में चुनाव के लिए ECI की बड़ी तैयारी, 25 लाख अधिकारियों से हिंसामुक्त मतदान

