Rajasthan News: जयपुर में बुधवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के काफिले में एक गंभीर हादसा हुआ, जिसमें ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात एएसआई सुरेंद्र सिंह की मौत हो गई. इसके बाद गुरुवार को हादसे में घायल टैक्सी चालक पवन की भी मृत्यु हो गई. यह घटना जयपुर के एनआरआई चौराहे पर हुई, जब मुख्यमंत्री का काफिला गुजर रहा था. अब इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर के जांच शुरू कर दी है.
हादसा उस वक्त हुआ जब मुख्यमंत्री का काफिला अक्षय पात्र चौराहे से गुजर रहा था. ट्रैफिक रोक दिया गया था, लेकिन अचानक एक टैक्सी गलत दिशा से काफिले की ओर तेज गति से बढ़ने लगी. ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात एएसआई सुरेंद्र सिंह ने टैक्सी को रोकने की कोशिश की, लेकिन टैक्सी चालक पवन ने रुकने के बजाय उन्हें कुचल दिया. इसके बाद टैक्सी काफिले की गाड़ी से टकरा गई, जिससे गाड़ी का चालक और अन्य अधिकारी घायल हो गए.

घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया. इलाज के दौरान एएसआई सुरेंद्र सिंह की मौत हो गई. गुरुवार को टैक्सी चालक पवन ने भी दम तोड़ दिया. अब इस मामले में रामनगरिया थाने में इस घटना को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है. सीआई धनराज मीणा की रिपोर्ट के अनुसार, टैक्सी चालक पवन ने तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए इस हादसे को अंजाम दिया.
आरटीओ की रिपोर्ट में भी हादसे का कारण तेज गति और गलत दिशा में वाहन चलाना बताया गया है. हादसे में काफिले की दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं. एसीपी अमीर हसन, उनके चालक कांस्टेबल राजेंद्र सिंह, और अन्य अधिकारी गंभीर रूप से घायल हुए. पायलट गाड़ी का चालक बलवान सिंह भी घायल है और इलाज जारी है. घटना के बाद मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया और हादसे की पूरी जांच के निर्देश दिए हैं.
सीएम काफिले में हादसे के बाद हड़कंप
यह हादसा राजधानी जयपुर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े करता है. मुख्यमंत्री के काफिले की सुरक्षा के बावजूद इस तरह की दुर्घटना चिंता का विषय है. फिलहाल, पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है.
पढ़ें ये खबरें
- रायगढ़ नगर निगम की वेबसाइट हैक! खुलते ही दिखा पाकिस्तान का सिंबल, जांच में जुटी पुलिस
- कलेक्टर के सामने महिला ने खोली जिला अस्पताल की पोल, बोली- रात में बिना बताए आइए, तब पता चलेगी हकीकत
- महिला कांग्रेस की बैठक: सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष और महिलाओं के अधिकारों पर हुई चर्चा, आगामी कार्यक्रमों पर बनी रणनीति
- अनोखी शादी: मायके से खुद बरात लेकर निकली दुल्हन, शुभ मुहूर्त के चक्कर में लहंगे में ही सड़क पर लगा दी दौड़
- पानी की बूंद-बूंद को तरसे लोग: गुड़गांव के 40% हिस्से में बिजली सप्लाई ठप, पुलिस ने खुलवाया जाम
