Rajasthan News: बजाज नगर थाना पुलिस ने एसएल मार्ग स्थित इंडसइंड बैंक के बाहर हुई 9.5 लाख की लूट का खुलासा करते हुए आरोपी को जोधपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरतार किया है। आरोपी छैलु सिंह अंतरराज्यीय साइबर ठगी का मास्टर माइंड है। उसके खिलाफ गुरुग्राम, गाजियाबाद, गुजरात और जोधपुर में प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस ने उसके कब्जे से लूट के दो लाख रुपए भी बरामद किए हैं।

एसीपी (मालवीय नगर) आदित्य पूनिया ने बताया कि, गिरतार आरोपी छैलु सिंह उर्फ छैल सिंह (22) भगत की कोठी, जोधपुर का रहने वाला है। पूछताछ में सामने आया कि वह ऑनलाइन यूएसडीटी का काम करता है और हवाला के जरिए रोकड़ में खरीद करता है। वह टेलीग्राम पर एक साइबर ठगी ग्रुप से जुड़ा है, जिसमें यूएसडीटी खरीदने वाले लोग शामिल हैं। यह लोग 30 से 40 हजार रुपए में बैंक खाते, चेकबुक, सिम कार्ड और एटीएम कार्ड खरीदते हैं। इन खातों में ठगी की रकम जमा करवा कर चेक के माध्यम से नकद निकलवाया जाता है और फिर हवाला से यूएसडीटी खरीदी जाती है।
साइबर ठगी से निकाले गए पैसे यूएसडीटी के माध्यम से चीन, कंबोडिया और वियतनाम भेजे जाते हैं। विदेश में बैठे लोग टेलीग्राम पर ‘इंडियन यूएसडीटी’ नामक ग्रुप चलाते हैं। पुलिस वारदात में शामिल तीन अन्य आरोपी मोती सिंह, ओम सिंह बना और पूरण सिंह की तलाश कर रही है। यूएसडीटी की खरीद-फरोत ट्रस्ट नामक चाइनीज ऐप से होती है, जिस पर टैक्स नहीं लगता।
पढ़ें ये खबरें
- हत्या या फिर… गंगा किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, छानबीन में जुटी पुलिस
- ‘जो करना है कर लो’, बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष के पेट्रोल पंप पर गुंडागर्दी; कर्मचारी को थप्पड़ मारकर दी जान से मारने की धमकी
- RLM की नई टीम का एलान, उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी ने 11 प्रकोष्ठ अध्यक्ष और 40 जिला संयोजकों की सूची की जारी, देखें लिस्ट
- भागलपुर निवासी को डिजिटल अरेस्ट कर 1.20 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश, अवैध फाइनेंशियल नेटवर्क के जरिए रकम विदेश ट्रांसफर करने वाला मास्टर माइंड गिरफ्तार
- शमशाबाद में अंतिम संस्कार के समय मधुमक्खियों का हमला: जान बचाने खेत में छिपे-नदी में डूबे ग्रामीण; एक लापता

