Rajasthan News: एडीएम के निर्देशन में माइंस फोरमैन निका जैन और गोविंद शर्मा ने क्षेत्र में अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ निरीक्षण किया। माइनिंग टीम के दबिश देने की सूचना मिलने पर अवैध खननकर्ताओं में हड़कंप मच गया। इस दौरान शंभूपुरा-कुन्हाड़ी क्षेत्र के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली मैशनरी स्टोन से भरा पकड़ा। ट्रैक्टर-ट्रॉली का जुर्माना मौके पर जमा न होने पर वाहन को पुलिस थाना नांता में सुपुर्द किया।

वहीं, ग्राम अंथड़ा में काली बजरी से भरी दूसरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी और इसे पुलिस थाना रायथल में सुपुर्द किया गया। दोनों वाहनों पर कुल 1,56,000 रुपए का जुर्माना लगाया गया। कार्यवाही में नरेंद्र सिंह मय बॉर्डर होमगार्ड टीम के साथ मौजूद रहे। एडीएम कोटा अविनाश कुलदीप ने बताया की कार्रवाई जारी रहेगी।
वहीं क्षेत्रीय वन अधिकारी लाडपुरा इन्द्रेश यादव के नेतृत्व में गुरुवार को वनखण्ड आंवली रोजड़ी रावतभाटा रोड के वन क्षेत्र में अवैध खनन करते हुए दो ट्रैक्टर मय ट्रॉली को जब्त कर रेंज लाड़पुरा में खड़ा किया है। इस कार्यवाही में हरेन्द्र सिंह वनपाल, साजिद अली सहायक वनपाल, धर्मेंद्र वन रक्षक, हरीश शर्मा वन रक्षक, दातार सिंह महेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, उर्मिला, रणजीत खान, नीरज शर्मा मौजूद रहे।
पढ़ें ये खबरें
- खरगे के लेटर का रिजिजू के जवाब पर कांग्रेस ने किया पलटवार, जयराम रमेश ने केंद्र से पूछे 3 सवाल
- रितु बराला केस में जीरो FIR पर घमासान, गहलोत-डोटासरा का रातभर धरना और आंदोलन की चेतावनी
- देओगांव के जरासिंहा में ऐतिहासिक 5 दिवसीय पाटखंडा यात्रा शुरू, ‘खंडा धुआ’ और ‘पाट सिंदूर’ परंपरा से भक्तिमय हुआ माहौल
- मानसा में नहीं मनेगा दशहरा, सूने पड़े बाजार; परविंदर झोटा हत्याकांड के विरोध में रामलीला और रावण दहन रद्द, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
- राघोपुर नाव हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले PK, बोले- मुसीबत में जनता का दर्द बांटना सरकार का काम
