Rajasthan News: एडीएम के निर्देशन में माइंस फोरमैन निका जैन और गोविंद शर्मा ने क्षेत्र में अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ निरीक्षण किया। माइनिंग टीम के दबिश देने की सूचना मिलने पर अवैध खननकर्ताओं में हड़कंप मच गया। इस दौरान शंभूपुरा-कुन्हाड़ी क्षेत्र के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली मैशनरी स्टोन से भरा पकड़ा। ट्रैक्टर-ट्रॉली का जुर्माना मौके पर जमा न होने पर वाहन को पुलिस थाना नांता में सुपुर्द किया।

वहीं, ग्राम अंथड़ा में काली बजरी से भरी दूसरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी और इसे पुलिस थाना रायथल में सुपुर्द किया गया। दोनों वाहनों पर कुल 1,56,000 रुपए का जुर्माना लगाया गया। कार्यवाही में नरेंद्र सिंह मय बॉर्डर होमगार्ड टीम के साथ मौजूद रहे। एडीएम कोटा अविनाश कुलदीप ने बताया की कार्रवाई जारी रहेगी।
वहीं क्षेत्रीय वन अधिकारी लाडपुरा इन्द्रेश यादव के नेतृत्व में गुरुवार को वनखण्ड आंवली रोजड़ी रावतभाटा रोड के वन क्षेत्र में अवैध खनन करते हुए दो ट्रैक्टर मय ट्रॉली को जब्त कर रेंज लाड़पुरा में खड़ा किया है। इस कार्यवाही में हरेन्द्र सिंह वनपाल, साजिद अली सहायक वनपाल, धर्मेंद्र वन रक्षक, हरीश शर्मा वन रक्षक, दातार सिंह महेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, उर्मिला, रणजीत खान, नीरज शर्मा मौजूद रहे।
पढ़ें ये खबरें
- हरियाणा में बारिश के बाद बदलेगा मौसम, 5 अक्टूबर तक ऐसा रहेगा हाल
- Morning News Brief: CISF जवान ने 4 साथियों को मारा; सुप्रीम कोर्ट बोला- कैंसर दवाओं की ऊंची कीमत नरसंहार जैसा, सोना-चांदी के दाम फिर गिरे
- यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दावा, SP से 150 सीटों पर होगी बात; अखिलेश होंगे CM फेस
- MP Morning News: सीएम की मैराथन बैठक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष-महामंत्री और प्रदेश प्रभारी का एमपी दौरा, बीजेपी कोर ग्रुप की मीटिंग, कलेक्टर कार्यालयों का घेराव करेगी कांग्रेस, टीईटी का विरोध जारी
- CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में बारिश थमी, चढ़ने लगा तापमान, जानें लेटेस्ट वेदर अपडेट

