Rajasthan News: एडीएम के निर्देशन में माइंस फोरमैन निका जैन और गोविंद शर्मा ने क्षेत्र में अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ निरीक्षण किया। माइनिंग टीम के दबिश देने की सूचना मिलने पर अवैध खननकर्ताओं में हड़कंप मच गया। इस दौरान शंभूपुरा-कुन्हाड़ी क्षेत्र के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली मैशनरी स्टोन से भरा पकड़ा। ट्रैक्टर-ट्रॉली का जुर्माना मौके पर जमा न होने पर वाहन को पुलिस थाना नांता में सुपुर्द किया।

वहीं, ग्राम अंथड़ा में काली बजरी से भरी दूसरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी और इसे पुलिस थाना रायथल में सुपुर्द किया गया। दोनों वाहनों पर कुल 1,56,000 रुपए का जुर्माना लगाया गया। कार्यवाही में नरेंद्र सिंह मय बॉर्डर होमगार्ड टीम के साथ मौजूद रहे। एडीएम कोटा अविनाश कुलदीप ने बताया की कार्रवाई जारी रहेगी।
वहीं क्षेत्रीय वन अधिकारी लाडपुरा इन्द्रेश यादव के नेतृत्व में गुरुवार को वनखण्ड आंवली रोजड़ी रावतभाटा रोड के वन क्षेत्र में अवैध खनन करते हुए दो ट्रैक्टर मय ट्रॉली को जब्त कर रेंज लाड़पुरा में खड़ा किया है। इस कार्यवाही में हरेन्द्र सिंह वनपाल, साजिद अली सहायक वनपाल, धर्मेंद्र वन रक्षक, हरीश शर्मा वन रक्षक, दातार सिंह महेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, उर्मिला, रणजीत खान, नीरज शर्मा मौजूद रहे।
पढ़ें ये खबरें
- T20 World Cup 2026: SA की जीत से बन गया Team India का काम, अब यूं होगी सेमीफाइनल में एंट्री, जानिए नया समीकरण
- ख़बर का असर: शिक्षा विभाग ने 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा की समय सारणी में किया संशोधन, अब इस दिन से शुरू होंगे एग्जाम, देखें पूरा शेड्यूल
- तेलंगाना की वारंगल जिला अदालत को बम से उड़ाने की धमकी, बॉम्ब स्क्वॉड और कुत्तों की टोली के साथ फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया
- उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंहदेव के नाम पर साइबर ठगी, दोषियों की गिरफ्तारी के आदेश
- खंडवा में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: महिला बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक को 5 हजार की रिश्वत लेते किया ट्रैप, इस काम के एवज में मांगी थी घूस

