Rajasthan News: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जयपुर में 150 करोड़ रुपये से अधिक के जमीन घोटाले के मामले में कारोबारी ज्ञानचंद अग्रवाल और उसके सहयोगियों के खिलाफ चार दिन तक चली तलाशी में कई अहम सबूत जुटाए हैं। मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत की गई इस कार्रवाई में ईडी ने बेहिसाब नकदी, डिजिटल डिवाइस, मोबाइल, हार्ड डिस्क और फर्जी दस्तावेज जब्त किए हैं।

ईडी की यह कार्रवाई राजस्थान पुलिस द्वारा दर्ज सैकड़ों एफआईआर पर आधारित है, जिनमें ज्ञानचंद अग्रवाल पर जमीन हड़पने और करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के गंभीर आरोप हैं। जानकारी के मुताबिक, केवल जयपुर में ही उनके खिलाफ 300 से अधिक एफआईआर दर्ज हैं। जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि अग्रवाल ने शेल कंपनियों के जरिए विदेशों में भी बड़ी रकम निवेश की है।ईडी के अनुसार, यह एक व्यापक जमीन घोटाला है, जिसके तार देश के साथ-साथ विदेशों तक फैले हो सकते हैं।
गौरतलब है कि ईडी ने बुधवार से ज्ञानचंद अग्रवाल और उसके सहयोगियों के करीब 20 ठिकानों पर तलाशी अभियान शुरू किया था, जो अब सबूतों के साथ और सख्ती की ओर बढ़ रहा है।
पढ़ें ये खबरें
- MP में अब नेताजी ने ज्यादा इंफ्लुएंसर लड़ेंगे चुनावी जंग, BJP-कांग्रेस का मेगा प्लान
- चोरों का तांडव: सीहोर में रिटायर्ड इंजीनियर के बंद मकान से लाखों की चोरी, इधर कर्नाटक के ATM कटर चोर गिरोह धार में पकड़ाए
- छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में पहुंचा स्वाइन फ्लू, आज मिले 15 नए मरीज, जानिए कहां कितने केस…
- Meta का नया AI मॉडल, बोलते ही हिंदी समेत 70 भाषाओं में लिखेगा टेक्स्ट
- कैथल पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, अगस्त में 100 मामलों में 127 आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद



