Rajasthan News: राजस्थान सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य सेवा के 21 अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई और अभियोजन की स्वीकृति दी है। साथ ही, 18 मामलों का निस्तारण करते हुए भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 2018 के तहत 5 मामलों में अभियोजन स्वीकृति जारी की गई है।

इसके अलावा, 4 अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) को धारा 17-ए के तहत विस्तृत जांच की अनुमति दी गई है। सरकार ने सेवानिवृत्त अधिकारियों के पुराने मामलों का निपटारा करते हुए 4 अधिकारियों की पेंशन रोकने का निर्णय लिया, जिनमें से 2 मामलों में 100% पेंशन रोकी गई है।
सेवारत अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है, जिसमें 7 अधिकारियों की वार्षिक वेतन वृद्धि रोकी गई, जबकि 2 मामलों में सेवानिवृत्त अधिकारियों के खिलाफ जांच निष्कर्ष को अनुमोदित किया गया।
गौरतलब है कि इससे पहले, सितंबर 2024 में भी मुख्यमंत्री ने 12 अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की थी, जिसमें भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के चलते एक लेक्चरर को बर्खास्त किया गया था।
पढ़ें ये खबरें
- धान की आवक से पहले करनाल मंडी में क्या-क्या सुधारा जा रहा?
- संस्कारधानी की सड़कें बनीं ‘हिचकोला एक्सप्रेस’, शॉक-अप के साथ जनता की कमर भी बेहाल
- पीएम मोदी के 25 वर्षों का सेवाकाल: 17 सितंबर से यूपी में ‘सेवा संकल्प’ का शंखनाद, योगी सरकार पीएम के सफर को यूं बनाएगी खास
- हर समस्या का समाधान होगा! CM डैशबोर्ड रैंकिंग में शाहजहांपुर ने मारी बाजी, जानिए कौन सा जिला किस स्थान पर
- गरीबी बड़ी हो सकती है, सपने नहीं… हरविन्द्र कल्याण ने शिक्षकों से क्या कहा?



