Rajasthan News: डूगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के ओडाबड़ा माताजी फला में बच्चों के बीच हुई लड़ाई ने बड़ों को भी झकझोर दिया। बदला लेने की भावना में दूसरे पक्ष ने तीन घरों पर हमला किया और वहां जमकर तोड़फोड़ की। लाठियों और पत्थरों से हमला करते हुए एक बाइक को तोड़ डाला। इस हमले में एक महिला और एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने 16 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है और 15 अन्य के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।

बिछीवाड़ा थाने के एएसआई शिशुपाल सिंह के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार रात की है। रमेश (30), अरविंद (25) और शंकर (42) ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उनके घरों पर हमला किया गया। रिपोर्ट में यह बताया गया कि 14 जनवरी को सुरेश और उनके परिवार के बीच किसी और युवक से मारपीट हुई थी, और उनके बच्चों को भी इसमें घसीटा गया था।
17 जनवरी को बदला लेने के लिए सुरेश और उसके परिवार के लोग हथियारों के साथ घर पहुंचे। सबसे पहले वे रमेश के घर पहुंचे और गालियाँ देते हुए जान से मारने की धमकी दी। रमेश, उसकी पत्नी अनिता और पिता जब बाहर आए तो हमलावरों ने उन्हें धमकाया और लाठियों तथा पत्थरों से हमला किया। हमलावरों ने घर के बिजली मीटर, दरवाजे और छत को नुकसान पहुँचाया। इसके बाद हमलावरों ने अरविंद के घर को भी निशाना बनाया और वहां की सीमेंट की छत को तोड़ दिया। अरविंद की पत्नी सोनल जब घर से बाहर निकली तो हमलावरों ने उसे धक्का देकर घायल कर दिया। इसके अलावा घर के बाहर खड़ी बाइक को भी तोड़ दिया।
हमलावरों ने बुजुर्गों को भी नहीं छोड़ा। परिवार के बुजुर्ग नाथा ने जब रास्ते से गुजरते हुए मना किया तो हमलावरों ने उस पर भी हमला किया। शंकर के घर में भी पथराव किया गया और घर के सामान को नुकसान पहुँचाया। परिवार के लोग किसी तरह जान बचाकर भागे।
पुलिस ने इस मामले में सोलह नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 15 अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। बिछीवाड़ा थाने के एएसआई शिशुपाल सिंह ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पढ़ें ये खबरें
- Bihar Morning News: जदयू कार्यालय में जन सुनवाई, कांग्रेस की PC, मां दुर्गा को विदाई
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 21 October: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- जीवन सूक्त : प्रतीक्षा सजा नहीं, जीवन को सजाने का एक मौका है – संदीप अखिल
- 21 अक्टूबर महाकाल भस्म आरती: गजानन स्वरूप में बाबा का अलौकिक श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
- 21 October 2026 Rashifal : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल

