Rajasthan News: भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर की घोषणा के बाद राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में स्थिति सामान्य होने लगी है। मंगलवार से स्कूल, कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थान फिर से खोल दिए गए हैं। भारत-पाक तनाव के कारण इन संस्थानों को अस्थायी रूप से बंद किया गया था, लेकिन सोमवार देर शाम इस आदेश को वापस ले लिया गया।

सीजफायर के बाद मंगलवार से हवाई उड़ानें अपने नियमित समय पर संचालित हो रही हैं। बीकानेर, जैसलमेर और जोधपुर के हवाई अड्डों को नागरिक उड़ानों के लिए खोल दिया गया है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से ड्रोन हमलों और गोलाबारी के कारण 10 मई को 32 हवाई अड्डों पर 14 मई तक उड़ानें निलंबित की गई थीं। इनमें राजस्थान के जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर के अलावा उधमपुर, अंबाला, अमृतसर, श्रीनगर जैसे अन्य हवाई अड्डे शामिल थे। अब इन सभी हवाई अड्डों पर सेवाएं बहाल कर दी गई हैं।
सीमावर्ती जिलों में बाजारों पर लगे प्रतिबंध सोमवार को हटा लिए गए थे। रेल और बस सेवाओं को भी पूरी तरह बहाल कर दिया गया है। स्थानीय प्रशासन ने बताया कि जनजीवन अब पटरी पर लौट रहा है।
पढ़ें ये खबरें
- ओला ड्राइवर से कार लूटकर हत्या, शव जलाया; दो दिन बाद जले आधार कार्ड से हुई शिनाख्त
- रांची में जल्द बदल सकती है ट्रैफिक की तस्वीर : 3 बड़े फ्लाइओवर का टेंडर फाइनल, अक्टूबर से काम शुरू होने की तैयारी
- रेखा गुप्ता कैबिनेट के फैसले पर केंद्र की मुहर, दिल्ली PWD को मिलेगा अपना इंजीनियरिंग कैडर
- बाल-बाल बचे जेलेंस्कीः यूक्रेनी राष्ट्रपति के विमान से टकराने वाला था ड्रोन, सुरक्षा में बड़ी चूक
- Haryana Morning News : गुरुग्राम में फिर बदलेगा मौसम, 11 सितंबर से बारिश के आसार, CM के आदेशों पर अब विभागों को देना होगा काम का प्रमाण,ऊंची इमारतों में फायर सेफ्टी पर सरकार का फोकस समेत पढ़े सुबह की बड़ी खबरें


