Rajasthan News: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद राजस्थान सरकार ने राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। इसी सिलसिले में मुख्य सचिव सुधांश पंत ने प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वर्चुअल कॉन्फ्रेंस के जरिए कानून व्यवस्था की गहन समीक्षा की।
हर हाल में कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि राज्य में हर हाल में कानून व्यवस्था बनी रहनी चाहिए। पुलिस और प्रशासन को मिलकर संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी करने और किसी भी छोटी घटना पर तुरंत प्रतिक्रिया देने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि घटनाओं की त्वरित रिपोर्टिंग और नियंत्रण अनिवार्य है।
अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई का आदेश
सुधांश पंत ने सभी संभागीय आयुक्तों, आईजी, कलेक्टरों और एसपी को निर्देशित किया कि वे फील्ड में रहकर हालात पर नज़र रखें। सोशल मीडिया पर अफवाहों को लेकर विशेष सतर्कता बरतने और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई करने के आदेश भी जारी किए गए।
सीमावर्ती जिलों में अतिरिक्त सतर्कता
मुख्य सचिव ने सीमावर्ती जिलों में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने पाकिस्तानी नागरिकों को दी गई दीर्घकालीन वीजा सुविधाओं की समीक्षा करने और संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर उन पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
अराजक तत्वों को नहीं मिलेगी कोई राहत
मुख्य सचिव सुधांश पंत ने सख्त चेतावनी दी कि राज्य में कानून व्यवस्था को बाधित करने वाले किसी भी अराजक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। इस महत्वपूर्ण बैठक में एसीएस होम आनंद कुमार, डीजी इंटेलिजेंस संजय अग्रवाल और एडीजी कानून व्यवस्था विशाल बंसल भी मौजूद रहे।
पढ़ें ये खबरें
- भाजपा का प्रशिक्षण शिविर : वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन और व्यक्तित्व विकास का दिया मंत्र
- राजनीति मेरे बस की नहीं – खेसारी लाल का बड़ा बयान, नितिन नवीन और सीएम सम्राट से मुलाकात के बाद आरजेडी पर भी कही ये बात
- Today’s Top News: प्रदेश के 18 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, राज्य में होगी स्पेशल एजुकेटर्स की भर्ती, राजधानी में भूमि अधिग्रहण को लेकर विवाद, अंतर्राज्यीय हेरोइन सिंडिकेट का भंडाफोड़, महानदी तटबंध निर्माण कार्य के दौरान नाबालिग मजदूर की मौत
- ‘राजस्व वादों के मामलों का तेजी से निस्तारण करें…’, CM योगी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश, जानिए क्या कहा
- सुकून होटल में अय्याशी: हिंदू युवतियों के साथ पकड़ाए विशेष वर्ग के युवक, हिंदू संगठन ने की पिटाई
