Rajasthan News: राजस्थान के कोटा में छात्रों की सुरक्षा को लेकर चिंताजनक स्थिति बनी हुई है। हाल ही में 24 घंटे के भीतर दो छात्रों ने आत्महत्या कर ली, जिसके बाद एक मेडिकल की तैयारी कर रही छात्रा दो दिन से लापता है।
छात्रा राजीव गांधी इलाके में स्थित अपने हॉस्टल से बिना बताए निकल गई थी और तब से उसका कोई सुराग नहीं है। यह मामला जवाहर नगर थाना क्षेत्र का है। छात्रा बिहार की रहने वाली है और कोटा में मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही थी।

मध्य प्रदेश के छात्र ने की आत्महत्या
बुधवार को विज्ञान नगर थाना क्षेत्र में मध्य प्रदेश के गुना निवासी अभिषेक लोधा ने पीजी के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है और परिजनों को सूचना दे दी है। अभिषेक कोटा में इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा (JEE) की तैयारी कर रहा था। एडिशनल एसपी दिलीप सैनी ने बताया कि अभिषेक ने आत्महत्या से पहले किसी तरह का संकेत नहीं दिया।
हरियाणा के छात्र का भी सुसाइड
इससे पहले हरियाणा के महेंद्रगढ़ निवासी नीरज ने राजीव गांधी नगर में अपने कमरे में पंखे से लटककर जान दे दी। नीरज पिछले दो साल से JEE की तैयारी कर रहा था।
कोचिंग छात्रों में आत्महत्या की बढ़ती घटनाएं
कोटा में कोचिंग छात्रों के आत्महत्या के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। साल 2024 में अब तक 17 छात्र सुसाइड कर चुके हैं। 2023 में यह आंकड़ा 26 था। बढ़ते सुसाइड के मामलों के चलते कोटा में कोचिंग छात्रों की संख्या में कमी आई है।
कोचिंग इंडस्ट्री पर असर
कोटा जिलाधिकारी रवींद्र गोस्वामी के अनुसार, कोटा में पहले दो से ढाई लाख कोचिंग छात्र आते थे। लेकिन आत्महत्या के मामलों और मानसिक दबाव के कारण यह संख्या घटकर 85,000 से एक लाख के बीच रह गई है। इससे कोटा की कोचिंग इंडस्ट्री पर भी असर पड़ा है, जिसका वार्षिक राजस्व 2023 में 6,500-7,000 करोड़ रुपये से घटकर 3,500 करोड़ रुपये रह गया।
पढ़ें ये खबरें
- DGP अरुण देव गौतम की बस्तर में हाई-लेवल बैठक, 31 मार्च से पहले नक्सलियों पर निर्णायक प्रहार की रणनीति तय
- भागलपुर में नशे के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, महिला समेत 5 तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद
- Beat Overeating Habits : टेस्टी खाने के चक्कर में हो रहे हैं ओवरइटिंग के शिकार? बचने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
- किशनगंज JDU जिलाध्यक्ष चुनाव में भारी हंगामा, आपस में भिड़े दो गुट, पुलिस ने संभाला मोर्चा
- Today’s Top News : CM साय ने रायपुर प्रेस क्लब में पत्रकारों के साथ खेली होली, राजधानवासियों को ट्रैफिक जाम से राहत देने पुलिस का नया प्लान, डैम घूमने गई नाबालिग से गैंगरेप, बांध में डूबने से 2 मासूमों की मौत, ब्राउन शुगर के साथ भाजपा पार्षद समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, हॉस्टल में 10वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

