Rajasthan News: राजस्थान के कोटा में छात्रों की सुरक्षा को लेकर चिंताजनक स्थिति बनी हुई है। हाल ही में 24 घंटे के भीतर दो छात्रों ने आत्महत्या कर ली, जिसके बाद एक मेडिकल की तैयारी कर रही छात्रा दो दिन से लापता है।
छात्रा राजीव गांधी इलाके में स्थित अपने हॉस्टल से बिना बताए निकल गई थी और तब से उसका कोई सुराग नहीं है। यह मामला जवाहर नगर थाना क्षेत्र का है। छात्रा बिहार की रहने वाली है और कोटा में मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही थी।

मध्य प्रदेश के छात्र ने की आत्महत्या
बुधवार को विज्ञान नगर थाना क्षेत्र में मध्य प्रदेश के गुना निवासी अभिषेक लोधा ने पीजी के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है और परिजनों को सूचना दे दी है। अभिषेक कोटा में इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा (JEE) की तैयारी कर रहा था। एडिशनल एसपी दिलीप सैनी ने बताया कि अभिषेक ने आत्महत्या से पहले किसी तरह का संकेत नहीं दिया।
हरियाणा के छात्र का भी सुसाइड
इससे पहले हरियाणा के महेंद्रगढ़ निवासी नीरज ने राजीव गांधी नगर में अपने कमरे में पंखे से लटककर जान दे दी। नीरज पिछले दो साल से JEE की तैयारी कर रहा था।
कोचिंग छात्रों में आत्महत्या की बढ़ती घटनाएं
कोटा में कोचिंग छात्रों के आत्महत्या के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। साल 2024 में अब तक 17 छात्र सुसाइड कर चुके हैं। 2023 में यह आंकड़ा 26 था। बढ़ते सुसाइड के मामलों के चलते कोटा में कोचिंग छात्रों की संख्या में कमी आई है।
कोचिंग इंडस्ट्री पर असर
कोटा जिलाधिकारी रवींद्र गोस्वामी के अनुसार, कोटा में पहले दो से ढाई लाख कोचिंग छात्र आते थे। लेकिन आत्महत्या के मामलों और मानसिक दबाव के कारण यह संख्या घटकर 85,000 से एक लाख के बीच रह गई है। इससे कोटा की कोचिंग इंडस्ट्री पर भी असर पड़ा है, जिसका वार्षिक राजस्व 2023 में 6,500-7,000 करोड़ रुपये से घटकर 3,500 करोड़ रुपये रह गया।
पढ़ें ये खबरें
- ‘अखिलेश जी! दिल्ली वाली बड़के भैया को भी साथ ले जाइए,’ अयोध्या जाने को लेकर ओपी राजभर ने कसा तंज, जानिए क्यों कही माफी मांगने की बात
- Delhi Pollution: दिवाली पर जहरीली हुई दिल्ली की हवा, 23 इलाकों में AQI 400 पार; जहांगीरपुरी सबसे प्रदूषित
- ईमेल हैक कर भेजा फर्जी खाता, कानपुर की कंपनी के एक करोड़ रुपये ठगे; व्हाट्सएप पर पुष्टि के बाद भी हो गई बड़ी चूक
- Bilaspur News Update : युवती से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोपी गिरफ्तार… दीपावली और छठ को लेकर रेलवे स्टेशन में बढ़ी सुरक्षा… कलेक्टोरेट में 5 पदों पर होगी भर्ती… पढ़ें और भी खबरें
- मोकामा के नदवां गांव में अखंड रामचरितमानस पाठ, अनंत सिंह के संकट दूर करने को एकजुट हुए ग्रामीण
