Rajasthan News: स्कूलों की परीक्षाएं नजदीक देखते हुए शिक्षा विभाग ने जर्जर भवन वाले साढ़े तीन हजार से ज्यादा स्कूलों में विद्यार्थियों की पढ़ाई जारी रखने की वैकल्पिक व्यवस्था की है। प्रारम्भिक शिक्षा निदेशक ने बीकानेर निदेशालय से 3, 624 जर्जर भवन वाले स्कूलों की सर्वे रिपोर्ट पर जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट के आधार पर 561 स्कूलों (271 प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक तथा 290 उच्च माध्यमिक) हैं।

स्कूल भवन पूरा जर्जर होने पर निकटतम सुरक्षित भवन वाले संचालित स्कूल में विद्यार्थियों की पढ़ाई कि व्यवस्था होगी। वहीं, 3063 स्कूलों में 212 उच्च माध्यमिक स्कूलों के जर्जर भवन वाले विद्यार्थियों को निकटतम उच्च माध्यमिक स्कूल में, 1267 प्राथमिक सवं उच्च प्राथमिक स्कूलों के जर्जर भवन वाले विद्यार्थियों को निकटतम उच्च माध्यमिक स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था तथा 1564 प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूलों के जर्जर भवन वाले विद्यार्थियों को निकटतम प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था रहेगी।
जर्जर भवन स्कूलों के विद्यार्थियों को निकटतम सुरक्षित भवन वाले स्कूलों में भेजे जाने के लिए संभाग, जिले, ब्लॉक, पीईईओ और जर्जर भवन के संस्था प्रधान और शिक्षकों तक सूचना प्रदान करने के विभाग ने निर्देश दिए हैं। जर्जर भवन वाले स्कूलों में एक बोर्ड लगाकर यह स्पष्ट किया जाएगा कि यह स्कूल भवन जर्जर होने के कारण विद्यार्थी दूसरे नजदीकी स्कूल में भिजवाए गए हैं।
पढ़ें ये खबरें
- कोटकपूरा में भीषण आग से तबाही: 40 एकड़ गेहूं की फसल जलकर खाक, किसानों ने मांगा मुआवजा
- IPL 2026 शेड्यूल में बड़ा बदलाव: अब चेन्नई में होगा GT vs CSK मुकाबला, रिवर्स मैच अहमदाबाद शिफ्ट
- LPG और पेट्रोल-डीजल पर बड़ा अपडेट! सरकार ने कहा- तेल-गैस की सप्लाई फुल, घबराने की जरूरत नहीं.. पैनिक बाइंग से बचने को कहा
- SRH vs RR IPL 2026: राजस्थान ने हैदराबाद के खिलाफ जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला, देखें पिच रिपोर्ट और दोनों टीमों की प्लेइंग 11 समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स
- हनीट्रैप से अपहरण : मास्टरमाइंड भांजा, मामा से 1 करोड़ की मांगी फिरौती, भाई को किया किडनैप! 5 आरोपी गिरफ्तार
