Rajasthan News: प्रदेशभर के 108 और 104 एम्बुलेंस कर्मचारियों ने अपना वेतन बढ़ाने और काम का समय आठ घंटे करने सहित अन्य मांगों को लेकर रविवार रात 12 बजे से कार्य बहिष्कार का ऐलान किया है। यह कार्य बहिष्कार अनिश्चितकाल के लिए होगा।

ऐसे में अगर एम्बुलेंसकर्मियों की मांगें नहीं मानी गई तो रविवार रात से ही प्रदेश में दुर्घटना में घायल, प्रसूताओं और गंभीर मरीजों को अस्पताल पहुंचने में होगी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। एम्बुलेंस कर्मियों का कहना है कि सेवा प्रदाता कंपनी के नए टेंडर में वेतन बढ़ोतरी और वेतन के संबंध में कोई उल्लेख नहीं किया गया है। इसे लेकर कई बार विभाग के आलाधिकारियों को भी अवगत कराया गया, लेकिन समस्या का कोई समाधान अब तक नहीं हो पाया है।
ये है मांग और हड़ताल की वजह
राजस्थान एम्बुलेंस कर्मचारी यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि 104 एम्बुलेंस सेवा प्रदाता कम्पनी मोर्डन इमरजेन्सी सर्विसेज कम्पनी का पूर्व में चल रहा टेण्डर समाप्त होने पर 26 नवम्बर 2025 को 104 एम्बुलेंस सेवा संचालन के लिए नया टेण्डर निकाला गया था। उस टेण्डर की आरएफपी में एम्बुलेंस कर्मचारियों को वर्तमान में मिल रहा वेतन और उसका बढ़ोतरी करके कितना वेतन मिलेगा, उसका कोई उल्लेख नहीं किया गया, जिसको लेकर यूनियन ने प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा, मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन परियोजना, निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को बीते दिनों कई बार ज्ञापन देकर वेतन बढ़ोतरी करके आरएफपी में उल्लेख करने मांग की गई थी, लेकिन आज दिन तक भी इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई।
पढ़ें ये खबरें
- Yami Gautam: दिल्ली की लव कुश रामलीला में यामी गौतम करेंगी रावण वध, महिलाओं के सम्मान पर रहेगा थीम
- उज्जैन से ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ का शंखनाद, दिग्विजय ने महाकाल के आशीर्वाद से किया आगाज़, कहा- धर्म के दुरुपयोग-चंदा चोरी के खिलाफ है लड़ाई
- हिंसा से सत्ता परिवर्तन गलत…संजय राउत के सुप्रीम कोर्ट जलाने वाले बयान पर बवाल, खुद उनकी ही पार्टी की सांसद ने जताई असहमति
- हरियाणा में PGT बनना है तो HTET/STET जरूरी, हाई कोर्ट ने क्या कहा?
- मेला देखने गए कारोबारी के घर से 40 लाख के जेवर और 6 लाख कैश चोरी, इलाके में सनसनी

