Rajasthan News: जहां एक ओर ईरान और इजरायल के बीच छिड़े युद्ध ने पूरी दुनिया में रसोई गैस और तेल की सप्लाई पर संकट खड़ा कर दिया है, वहीं राजस्थान के भीलवाड़ा जिले का एक छोटा सा गांव मोतीपुरा पूरी दुनिया के लिए मिसाल बन गया है। जब देश भर में लोग गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और किल्लत से डरे हुए हैं, इस गांव की 120 घरों की बस्ती में गैस बुकिंग का झंझट ही खत्म हो चुका है। यहां चूल्हे एलपीजी से नहीं, बल्कि गाय के गोबर (biogas) से जल रहे हैं।

4 साल से नहीं देखा सिलेंडर का मुंह
ग्रामीणों के अनुसार, मोतीपुरा गांव पिछले 4 साल से रसोई गैस के मामले में पूरी तरह आत्मनिर्भर है। गांव के पूरन मल गोस्वामी ने कहा कि उनके घर में 8 सदस्य हैं। खाना बनाना हो, पानी गर्म करना हो या मवेशियों के लिए दलिया, सब बायोगैस से होता है। 4 साल हो गए, घर में एक भी एलपीजी सिलेंडर लाने की जरूरत नहीं पड़ी। स्थिति यह है कि कभी-कभी इतनी गैस बनती है कि ग्रामीण पड़ोसियों की भी मदद कर देते हैं।
भीलवाड़ा डेयरी का मास्टरस्ट्रोक और सरकारी मदद
दरअसल, यह बदलाव भीलवाड़ा डेयरी (भीलवाड़ा दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड) के सहयोग से मुमकिन हुआ है। पूरे जिले में अब तक करीब 773 प्लांट लग चुके हैं। एक प्लांट लगाने का खर्च करीब 40 हजार रुपये था, जिसमें से 30 हजार रुपये की सब्सिडी मिली। बाकी 10 हजार रुपये भी ग्रामीणों ने आसान किस्तों में चुकाए। बायोगैस प्लांट से निकलने वाले वेस्ट (स्लरी) से बेहतरीन जैविक खाद बनती है। गांव के युवा छोटू लाल बडला कहते हैं कि इससे फसलों का उत्पादन बढ़ा है और बीमारियाँ कम हुई हैं।
गोबर से मिला रोजगार, मार्केट में खाद की धूम
मोतीपुरा में अब बायोगैस सिर्फ रसोई तक सीमित नहीं है। गांव की डेयरी सहकारी समिति ने दो हेक्टेयर जमीन लीज पर लेकर वैज्ञानिक तरीके से जैविक खाद प्लांट लगा दिया है। यहां गांव के 5 लोगों को सीधा रोजगार मिला है। लोगों ने बताया कि जैविक खाद का 25 किलो का बैग मार्केट में 375 रुपये में बिक रहा है। वहीं भीलवाड़ा डेयरी के वरिष्ठ सहायक संदीप दाधीच ने बताया कि यह प्लांट पूरी तरह आधुनिक है और इसकी खाद की डिमांड पूरे राजस्थान में है।
पढ़ें ये खबरें
- टेस्ट ड्राइव के नाम पर शोरूम से लग्जरी बाइक लेकर फरार, दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा MBA स्टूडेंट; अंग्रेजी में बात करता और गाड़ी लेकर निकल जाता
- 2 दिन से लापता थे शिक्षक, बाइक से मिला सुराग, कमरे में पहुंचे परिजन तो बेड के नीचे का मंजर देख उड़े होश
- जवाब दीजिए कप्तान साहब..! रोहिताश पाल हत्याकांड में मानवाधिकार आयोग ने SP से मांगा स्पष्टीकरण, 4 महीने से परिवार को न्याय का इंतजार
- जल सुरक्षा से बनेगा विकसित ओडिशा: सीएम मोहन माझी ने 2612 करोड़ की परियोजनाओं का किया शुभारंभ
- CG News : मुनाफाखोरी में जनता की जान से खिलवाड़, बिना बैच नंबर के 80 बोरी पाउच सीज

