Rajasthan News: जैसलमेर जिले के भिनाजपुरा में एक निजी कंपनी के कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत के बाद हालात गरमा गए हैं. मृतक के परिजन और ग्रामीण कंपनी प्रबंधन के खिलाफ धरने पर बैठे हैं. इस आंदोलन को समर्थन देने के लिए शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी मंगलवार दोपहर से मौके पर मौजूद हैं और रातभर खाट डालकर वहीं जमे रहे. उनका कहना है कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय और मुआवजा नहीं मिलता, संघर्ष जारी रहेगा.

क्या है पूरा मामला
पोकरण के सांकड़ा थाना इलाके के भिनाजपुरा में सोमवार देर रात ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहे कर्मचारी रमेश दान की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई. उनके साथी संगत सिंह गंभीर रूप से घायल हैं. मृतक के परिजन और ग्रामीणों का आरोप है कि कंपनी कर्मचारियों के लिए रुकने की व्यवस्था नहीं करती, जिस कारण उन्हें असुरक्षित सड़कों से घर लौटना पड़ता है. यही लापरवाही इस हादसे का कारण बनी.
कंपनी पर गंभीर सवाल
ग्रामीणों ने कंपनी पर कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर लापरवाही का आरोप लगाया है. उनकी मांग है कि मृतक के परिवार को तुरंत मुआवजा मिले, घायल का पूरा इलाज कंपनी कराए और भविष्य में कर्मचारियों के लिए सुरक्षित ठहरने की व्यवस्था की जाए.
विधायक का चेतावनी भरा रुख
धरनास्थल पर डटे विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने साफ कहा है कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन और बड़ा होगा. जरूरत पड़ी तो यह आंदोलन उपखंड कार्यालय, कलेक्टर कार्यालय से होते हुए प्रदेश स्तर तक पहुंचेगा. भाटी ने कहा, यह अब सिर्फ एक परिवार की लड़ाई नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के न्याय की लड़ाई है.
पढ़ें ये खबरें
- CM भगवंत मान के OSD राजबीर घुम्मन की CBI के सामने दूसरी पेशी, कथित भ्रष्टाचार मामले में फिर हुई पूछताछ
- फर्जी UDID कार्ड वालों की खैर नहीं! स्मार्ट मशीनों के हत्थे चढ़ रहे फर्जी दिव्यांग कार्ड वाले यात्री, जानें मामला
- Job News: युवाओं के लिए सुनहरा मौका, रोजगार मेले में 215 पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लोग कर सकते हैं आवेदन
- जबलपुर में दशहरे से पहले हुआ रावण दहन, भव्यता के साथ मनाया गया 74 वां पंजाबी दशहरा महोत्सव, राम को कंधे पर बैठाकर पहुंचे PWD मंत्री
- Bihar Top News 19 oct 2026: दुर्गा पूजा घूमने निकले विधायक जी को ग्रामीणों ने घेरा, पवन सिंह ने मंच से माफी मांगी
