Rajasthan News: राजस्थान के चूरू जिले के देराजसर गांव में एक प्रेम विवाह ने भारी तनाव खड़ा कर दिया। युवती के परिवार और कुछ ग्रामीणों ने कथित तौर पर नाराजगी में युवक और उसके चाचा के घर को आग लगा दी। घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है, जब दोनों घरों को निशाना बनाते हुए पेट्रोल डालकर आगजनी की गई। साथ ही युवक के परिजनों से मारपीट की भी जानकारी सामने आई है।

सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी रामेश्वरलाल और थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
बताया गया है कि 7 अप्रैल को अनुराधा सुथार और संदीप आचार्य नामक युवक-युवती घर से भाग गए थे और उन्होंने प्रेम विवाह कर लिया था। अगले दिन, युवती के परिजनों ने सरदारशहर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
इसके करीब दो हफ्ते बाद, 22 अप्रैल को दोनों युवक-युवती चूरू एसपी कार्यालय पहुंचे और सुरक्षा की मांग की। उनका कहना था कि वे पिछले दो वर्षों से संपर्क में थे और अब उन्होंने आपसी सहमति से विवाह किया है। लेकिन जाति भिन्नता के कारण युवती के परिजन उन्हें लगातार धमका रहे हैं।
गांव में हुई एक पंचायत में यह फैसला लिया गया था कि युवक के परिजन ही दोनों को ढूंढकर सात दिनों के भीतर वापस लाएंगे। लेकिन जब समय सीमा पूरी हो गई और कोई जानकारी नहीं मिली, तो परिजनों और कुछ ग्रामीणों ने उग्र होकर यह हिंसक कदम उठा लिया।
उधर, युवक के परिजनों ने स्पष्ट किया कि उन्हें भी इस विवाह की जानकारी नहीं थी और वे भी इस शादी से सहमत नहीं हैं। उनका कहना है कि वे युवक-युवती को अपने घर में रखने को तैयार नहीं हैं। पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।
पढ़ें ये खबरें
- IND W vs ZIM W 3rd T20I: CM साय ने मुकाबले का लिया आनंद, भारत के 3-0 से क्लीन स्वीप पर दी बधाई, बोले- ऐतिहासिक सीरीज से प्रदेश की बेटियों को मिलेगी नई प्रेरणा
- त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर दुकानों में लगी भीषण आग: तीन दुकानें जलकर राख, शारदीय नवरात्रि पर उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़
- Chhattisgarh Hockey League का सीएम साय करेंगे शुभारंभ, 6 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होंगे मुकाबले, JioHotstar पर होगा लाइव प्रसारण
- ‘पत्नी की मौत का गम या अय्याशी का बहाना?’ बाहर रो रहा था परिवार, कमरे के अंदर प्रेमिका संग मिला पति, गिरफ्तार
- सीएम डॉ मोहन ने विजयादशमी समारोह में लिया हिस्सा, कहा- भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे पीएम मोदी; सलैया में किया ये बड़ा ऐलान
