Rajasthan News: आर्थिक अपराध के एक बड़े मामले में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने राजस्थान की राजधानी जयपुर के निवासी अनिल कुमार माहेश्वरी के खिलाफ ह्यू एंड क्राई (Hue and Cry) नोटिस जारी किया है। करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी के इस मामले में आरोपी लंबे समय से फरार है और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा है। कश्मीर पुलिस की क्राइम ब्रांच ने आरोपी की तलाश तेज कर दी है और देशभर की पुलिस को इसकी सूचना साझा की है।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी अनिल कुमार माहेश्वरी मूल रूप से जयपुर के झोटवाड़ा इलाके का रहने वाला है। वह ‘अश्योर्ड एग्रो फूड इंडस्ट्रीज’ (Assured Agro Food Industries) में उत्तराखंड क्षेत्र का रीजनल सेल्स मैनेजर रह चुका है। आरोप है कि उसने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए निवेशकों और कारोबारियों के साथ वित्तीय धोखाधड़ी की और करोड़ों की रकम हड़प ली। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने बेहद सुनियोजित तरीके से वित्तीय अनियमितताओं को अंजाम दिया।
जयपुर के पते से भी गायब
आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के गंभीर मामले दर्ज हैं। जांच के दौरान कश्मीर पुलिस की टीम जयपुर भी पहुंची थी, लेकिन आरोपी अपने सत्या नगर स्थित स्थायी पते से भी अनुपस्थित पाया गया। सूत्रों के अनुसार, आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए न केवल ठिकाने बदल रहा है, बल्कि अपनी पहचान छुपाने के लिए तकनीकी उपकरणों का इस्तेमाल भी कर रहा है।
बहु-राज्य स्तर पर जारी है जांच
क्राइम ब्रांच के अनुसार, इस धोखाधड़ी के तार कई राज्यों से जुड़े होने के संकेत मिले हैं, जिसके चलते मामले की जांच बहु-राज्य स्तर (Multi-State Investigation) पर की जा रही है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि आरोपी अनिल कुमार माहेश्वरी के बारे में कोई भी जानकारी मिले, तो तुरंत निकटतम पुलिस स्टेशन या कश्मीर क्राइम ब्रांच को सूचित करें।
पढ़ें ये खबरें
- MP Weather Update: भोपाल, इंदौर में अब गर्मी का एहसास! 17 शहरों का पारा 30 डिग्री के पार, 16 फरवरी के बाद फिर बदलेगा मौसम
- दिल्ली में शुरू हुआ ‘खेलो दिल्ली-दिल्ली खेल महाकुंभ’, CM रेखा गुप्ता ने छत्रसाल स्टेडियम में किया शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा बड़ा मंच
- Ambikapur News Update : 5743 रजिस्ट्री से 30 करोड़ से अधिक का मिला राजस्व… पंचायत सचिव को किया गया निलंबित… निरीक्षक की करंट लगने से मौत, 1 करोड़ की सहायता राशि… गौ तस्करी में दो गिरफ्तार
- खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नून की हत्या का मामला: भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 24 साल की सजा; न्यूयॉर्क कोर्ट में गुनाह कबूला
- किशनगंज में अग्नि तांडव, कोचाधामन में तीन घर जलकर राख, लाखों की संपत्ति का नुकसान, प्रशासन ने शुरू की जांच

