Rajasthan News: आर्थिक अपराध के एक बड़े मामले में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने राजस्थान की राजधानी जयपुर के निवासी अनिल कुमार माहेश्वरी के खिलाफ ह्यू एंड क्राई (Hue and Cry) नोटिस जारी किया है। करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी के इस मामले में आरोपी लंबे समय से फरार है और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा है। कश्मीर पुलिस की क्राइम ब्रांच ने आरोपी की तलाश तेज कर दी है और देशभर की पुलिस को इसकी सूचना साझा की है।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी अनिल कुमार माहेश्वरी मूल रूप से जयपुर के झोटवाड़ा इलाके का रहने वाला है। वह ‘अश्योर्ड एग्रो फूड इंडस्ट्रीज’ (Assured Agro Food Industries) में उत्तराखंड क्षेत्र का रीजनल सेल्स मैनेजर रह चुका है। आरोप है कि उसने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए निवेशकों और कारोबारियों के साथ वित्तीय धोखाधड़ी की और करोड़ों की रकम हड़प ली। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने बेहद सुनियोजित तरीके से वित्तीय अनियमितताओं को अंजाम दिया।
जयपुर के पते से भी गायब
आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के गंभीर मामले दर्ज हैं। जांच के दौरान कश्मीर पुलिस की टीम जयपुर भी पहुंची थी, लेकिन आरोपी अपने सत्या नगर स्थित स्थायी पते से भी अनुपस्थित पाया गया। सूत्रों के अनुसार, आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए न केवल ठिकाने बदल रहा है, बल्कि अपनी पहचान छुपाने के लिए तकनीकी उपकरणों का इस्तेमाल भी कर रहा है।
बहु-राज्य स्तर पर जारी है जांच
क्राइम ब्रांच के अनुसार, इस धोखाधड़ी के तार कई राज्यों से जुड़े होने के संकेत मिले हैं, जिसके चलते मामले की जांच बहु-राज्य स्तर (Multi-State Investigation) पर की जा रही है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि आरोपी अनिल कुमार माहेश्वरी के बारे में कोई भी जानकारी मिले, तो तुरंत निकटतम पुलिस स्टेशन या कश्मीर क्राइम ब्रांच को सूचित करें।
पढ़ें ये खबरें
- Bihar Today Weather: मौसम का डबल अटैक! कहीं मूसलाधार बारिश का अलर्ट, तो कहीं भीषण गर्मी से हाल बेहाल
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 15 June: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- 15 June 2026 Horoscope : मीन राशि वालों को करियर में मिल सकता है बड़ा अवसर, जानिए अपना राशिफल
- Bihar Morning News: जदयू कार्यालय में जनसुनवाई, BJP का सहयोग कार्यक्रम, राजद की PC, समीक्षा बैठक
- 15 June 2026 Panchang : सोमवती अमावस्या पर बन रहे कई शुभ-अशुभ योग, जानिए राहुकाल का समय
