Rajashan News: खूंखार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई और उसका भरोसेमंद सहयोगी अनमोल बिश्नोई मंगलवार दोपहर अमेरिका से डिपोर्ट होते ही NIA की गिरफ्त में आ गया. जैसे ही विमान IGI एयरपोर्ट पर उतरा, एजेंसी ने उसे हिरासत में ले लिया. अब उसे कड़े सुरक्षा घेरे में पटियाला हाउस कोर्ट ले जाया जा रहा है, जहां NIA उसकी ट्रांजिट रिमांड की मांग करेगी.

अनमोल 2022 से फरार था और NIA की जांच में पकड़ा गया 19वां आरोपी है. 2020 से 2023 के बीच वह गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई को कई गंभीर वारदातों में सपोर्ट देता रहा. जांच में सामने आया कि वह अमेरिका में बैठकर गैंग का टेरर सिंडिकेट चलाता था लोगों को पनाह, पैसा और लॉजिस्टिक मदद देता था, साथ ही भारत में धमकी और वसूली भी करवाता था.
अनमोल कई हाई-प्रोफाइल मामलों में आरोपी है सिद्धू मूसेवाला की हत्या, मुंबई के बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की साजिश, और सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग. सिर्फ राजस्थान में ही उसके खिलाफ जयपुर, जोधपुर, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में 21 से ज्यादा मामले दर्ज हैं.
जोधपुर जेल से रिहा होने के बाद भाग गया था विदेश
अनमोल 2021 तक जोधपुर जेल में सजा काट चुका था. 7 अक्टूबर 2021 को रिहा होते ही वह फर्जी पासपोर्ट पर विदेश निकल गया. वहीं से उसने मूसेवाला हत्या सहित कई अंतरराष्ट्रीय अपराधों का प्लान तैयार किया और गैंग की ऑनलाइन धमकियों का संचालन किया.
पढ़ें ये खबरें
- IPL में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ : 16 आरोपी गिरफ्तार, हिमाचल प्रदेश से चल रहा था नेटवर्क, 50 लाख से अधिक का इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त
- मंडी में बारदाने की कमी पर बिफरे एसडीएम: आढ़तियों की समस्या सुन हैफेड को दिए निर्देश, बोले- उठान में न हो देरी
- इंदौर में बड़ा हादसा टला: मकान में लगी भीषण आग, तीसरी मंजिल पर फंसे थे तीन बच्चे, ऐसे बची जान…
- कच्चे आम से बना लें अमचूर पाउडर, बाजार से नहीं पड़ेगी खरीदने की जरूरत …
- पंजाब में बड़े आतंकी-जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश: ISI और बब्बर खालसा से जुड़े 11 आरोपी गिरफ्तार
