Rajasthan News: प्रदेश की राजनीति में लंबे समय तक धुर विरोधी रहे हरीश चौधरी और रविंद्र भाटी एक ही मंच पर साथ दिखाई दिए, जिससे राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं. यह दृश्य मारवाड़ अर्ध कुंभ सुइयां पोषण मेले के ध्वजारोहण कार्यक्रम का है, जो 30 दिसंबर को शिव में आयोजित हुआ. दोनों नेता न केवल मंच पर साथ बैठे बल्कि उनके बीच हुई बातचीत का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

बाड़मेर-जैसलमेर की सीट, जो 2024 लोकसभा चुनावों में देशभर में चर्चित रही, पर इन दोनों नेताओं के खेमे आमने-सामने थे. कांग्रेस के दिग्गज नेता हरीश चौधरी और निर्दलीय उम्मीदवार रविंद्र भाटी के बीच लगातार आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला.
हरीश चौधरी, कांग्रेस सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल के समर्थन में प्रचार का मोर्चा संभाल रहे थे. इस दौरान उन्होंने रविंद्र भाटी पर जातिवाद और थार की अपनायत में नफरत फैलाने का आरोप लगाया. वहीं, भाटी ने चौधरी पर परिवारवाद और सरकारी ठेकों में पक्षपात के आरोप लगाए.
दोनों नेताओं के समर्थकों के बीच यह जुबानी जंग सोशल मीडिया पर भी देखने मिली थी. चुनाव के दौरान उनके खेमों के समर्थकों द्वारा जान से मारने की धमकियां भी दी गईं थी जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया था.
पढ़ें ये खबरें
- राजधानी में झांकियों को बम से उड़ाने की धमकी, लेटर में लिखा- अगली बार नहीं समझाऊंगा, हिंदू समाज में आक्रोश
- Sonipat Electrocution News: हाईटेंशन लाइन से पाइप टकराने पर हादसा, 2 मजदूरों की मौत
- ‘कैसा किसान कल्याण वर्ष?’, सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा में गरजीं दिग्विजय की पत्नी नम्रता राव; सरकार पर बोला तीखा हमला
- सड़कों पर मिट्टी और निर्माण मलबा, 3 नवंबर को आयोग के सामने पेश होंगे अधिकारी
- Craft University in UP: कारीगरों की बल्ले-बल्ले! हुनर के साथ मिलेगी क्राफ्ट यूनिवर्सिटी की डिग्री, पढ़ें पूरा प्लान
